Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

कर्नाटक के सीएम बढ़ते साइबर अपराध पर सख्त, मिड-लेवल पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पर जोर

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Chief Minister Of Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 11 Dec 2022

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की तर्ज पर राज्य में मध्यम स्तर (मिड-लेवल) के पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग का समर्थन किया है। रविवार को पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए बोम्मई ने कहा कि निचली रैंक के पुलिस कर्मियों और आईपीएस रैंक के अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) मिलता है, लेकिन मध्य स्तर के कर्मियों की आमतौर पर अनदेखी की जाती है।

उनके लिए प्रशिक्षण अधिक प्रभावी होना चाहिए और इसके लिए उनके लिए एक अलग प्रशिक्षण केंद्र, सिलेबस और अलग-अलग कोर्स की जरूरत है, इससे उन्हें अधिक समर्पण के साथ काम करने में मदद मिलेगी। हाल में प्रौद्योगिकी आधारित अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन इस प्रकार के अपराधों में सबूत छोड़ दिए जाते हैं। 

पुलिस द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक को और मजबूत करने की जरूरत है। विशेषज्ञों की मदद से ऐसा करने के लिए अगले बजट में इस उद्देश्य के लिए आवश्यक अनुदान प्रदान किया जाएगा। बोम्मई ने कहा कि अत्याधुनिक एफएसएल प्रयोगशालाओं की जरूरत है, वह अपराध का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

हालांकि हुबली और बल्लारी में दो प्रयोगशालाएं स्थापित हैं। प्रत्येक स्थान पर कम से कम दो एफएसएल लैब स्थापित की जानी चाहिए। साथ ही, अपराध का पता लगाना बिना किसी देरी के होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्तियों में अनियमितताओं को रोकने के लिए और कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि विभाग के शीर्ष अधिकारियों को सोचना चाहिए और जवाब देना चाहिए कि क्या पुलिस भर्ती में अनियमितताओं की जांच संभव है।

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Chief Minister Of Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD