Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्रिप्टो में आई गिरावट की तरह भारतीय टीम का भी स्तर गिर रहा है : वीरेंद्र सहवाग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virender Sehwag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2022

Last updated on: Dec 10, 2022, 00:00 IST

टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन ने न केवल खिलाड़ियों की खराब फॉर्म को लेकर बहस छेड़ दी है, बल्कि अगर आगामी एकदिवसीय विश्व कप में मेन इन ब्लू टीम अपनी छाप छोड़ना चाहती है तो आगे बढ़ने के लिए सही ²ष्टिकोण अपनाने की जरूरत भी है। एशिया कप से बाहर होने से लेकर आईसीसी टी20 वल्र्ड कप के सेमीफाइनल में हारने तक, टीम इंडिया ने कई स्तरों पर प्रशंसकों को निराश किया है। 

टीम प्रबंधन द्वारा अपनाई गई रणनीतियों ने पिछले एक साल में लगातार निराश किया है। हाल ही में बांग्लादेश से एकदिवसीय श्रृंखला में हार से पता चलता है कि भारतीय टीम का स्तर नीचे है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि टीम को कमजोर स्थिति के बाद जागने की जरूरत है। 

सहवाग ने ट्वीट किया, टीम का प्रदर्शन क्रिप्टो से भी तेज गिर रहा है, उसे हिलाने-डुलाने की जरूरत है। इस बीच, पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी खेल की बदलती गतिशीलता के बीच पारंपरिक शैली के खेल का अनुसरण करने के लिए टीम की खिंचाई की थी। प्रसाद ने ट्वीट किया, भारत दुनिया भर में इतने सारे क्षेत्रों में नवाचार कर रहा है। 

लेकिन जब सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने की बात आती है तो हमारा नजरिया एक दशक पुराना है। 2015 डब्ल्यूसी के पहले दौर से बाहर होने के बाद इंग्लैंड ने कठिन फैसला लिया और एक ऐसी रोमांचक टीम बन गई, भारत को कठिन निर्णय लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "²ष्टिकोण में भारी परिवर्तन करें। 

हमने आईपीएल शुरू होने के बाद से एक टी20 वल्र्डकप नहीं जीता है और पिछले पांच साल द्विपक्षीय जीत के अलावा वनडे में खराब रहे हैं। बहुत लंबे समय से हमने अपनी गलतियों से नहीं सीखा है और सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक रोमांचक टीम बनना तो दूर की बात है।" इससे पहले, भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा था कि अगर टीम जीत के रास्ते पर वापस जाना चाहती है तो उसे एक समान प्लेइंग इलेवन का पालन करना होगा।

गावस्कर को यह कहते हुए उद्धृत किया गया था, "एक टीम में बहुत अधिक बदलाव करना सही नहीं है, क्योंकि ऐसा नहीं है कि भारत अपने सभी मैच हार गया है। दो मैचों में, बल्लेबाज वह नहीं कर पाए जो उनसे उम्मीद की जा रही थी और यही कारण है कि भारत इस तरह की स्थिति में है। अब ²ष्टिकोण को बदलने की जरूरत है।"

भारत 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से आईसीसी फाइनल नहीं जीत पाया है और अगला वनडे विश्व कप टीम को अंतिम गौरव हासिल करने का पूरा मौका देता है। लगातार दो हार के बाद भारत और बांग्लादेश शनिवार को तीसरे वनडे में आमने-सामने होंगे। मेहमान टीम को 14 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में अपने आत्मविश्वास को आगे बढ़ाने के लिए जीत की राह पर लौटने की जरूरत है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virender Sehwag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD