Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एमआई अमीरात ने यूएई के चार घरेलू खिलाड़ियों को साइन किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, MI Emirates, International League T20, ILT20, Muhammad Waseem, Basil Hameed, Vriitya Aravind, Zahoor Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2022

Last updated on: Dec 09, 2022, 00:00 IST

एमआई अमीरात ने शुक्रवार को जनवरी (2023) में इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के पहले सीजन के लिए अपने टीम में चार स्थानीय यूएई खिलाड़ियों को साइन करने की घोषणा की। फ्रेंचाइजी द्वारा जिन नए खिलाड़ियों को साइन किया गया है, वे मुहम्मद वसीम, बासिल हमीद, वृत्य अरविंद और जहूर खान हैं। 

28 साल के वसीम वनडे और टी20 में यूएई की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रेटिंग में 14वें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। हमीद एक आफ स्पिन आलराउंडर है, जबकि जहूर एक दाएं हाथ का मध्यम तेज गेंदबाज है, जिन्होंने 2017 में यूएई के लिए डेब्यू किया था। 

20 वर्षीय अरविंद टी20 में 500 से अधिक रन बनाने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। यूएई टीम के उप-कप्तान भी हैं। कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में एमआई अमीरात अबु धाबी में स्थित होगा और इसमें ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन, इमरान ताहिर और ट्रेंट बोल्ट जैसे स्टार टी20 खिलाड़ी होंगे। एमआई अमीरात अपना पहला मैच शनिवार 14 जनवरी को शेख जायद स्टेडियम, अबु धाबी में खेलेगा।

अबु धाबी नाइट राइडर्स ने मतिउल्लाह खान, फहद नवाज, साबिर अली और जावर फरीद को साइन किया है। डेजर्ट वाइपर्स ने रोहन मुस्तफा, शेराज अहमद, अली नसीर और रौनक पैनोली को अपने साथ जोड़ा है। दुबई कैपिटल्स ने हजरत लुकमान, चिराग सूरी, जश गियानी और राजा आकिफ उल्लाह खान को चुना है।

गल्फ जायंट्स ने अयान खान, संचित शर्मा, यूएई के कप्तान सीपी रिजवान और अश्वनाथ वलथापा की सेवाएं ली हैं। शारजाह वारियर्स ने अलीशान शराफू, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह के साथ टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले लेग स्पिनर कार्तिक मयप्पन को साइन किया है। आईएलटी20 में, छह टीमें प्रत्येक यूएई के चार खिलाड़ियों को लेने के लिए पात्र हैं और टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में प्रत्येक टीम के शुरूआती एकादश में दो स्थानीय खिलाड़ियों को शामिल करना होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , MI Emirates , International League T20 , ILT20 , Muhammad Waseem , Basil Hameed , Vriitya Aravind , Zahoor Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD