Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मैनपुरी में सपा ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनपुरी , 08 Dec 2022

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह जीत मैनपुरी के मतदाताओं की नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस जीत ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया है। बुधवार को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सपा मुखिया पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 

अखिलेश ने कहा कि यह जीत मैनपुरी के मतदाताओं की जीत है। मतदाताओं ने नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है और नकारात्मक काम करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "एक-एक मतदाता का आभार प्रकट करना चाहता हूं। संगठन के लोगों, सेक्टर के लोगों और बूथ कार्यकर्ताओं के प्रयास और मेहनत से सपा को यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।"

अखिलेश ने कहा, "आम लोगों ने जिस तरीके से समर्थन दिया, मैं आभारी हूं। नकारात्मक राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती। नेताजी ने जो भाईचारे की राजनीति की है, ये उसकी जीत है। नेताजी ने जिस तरीके से विकास किया था, हम समाजवादी लोग मिलकर उसको आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जिस तरीके से प्रशासन दबाव बनाना चाहता था, लेकिन जनता ने दबाव नहीं माना और नेताजी को याद करके एक-एक वोट सपा को दिया।"

उन्होंने कहा कि खतौली के प्रत्याशी को भी जीत की बधाई देता हूं। रामपुर में पहले तो वोट डालने ही नहीं दिया गया। प्रशासन ने अन्याय किया। रामपुर में अगर फेयर इलेक्शन होता, अगर प्रशासन जबर्दस्ती नहीं करता, तो सपा की सबसे बड़ी जीत रामपुर में होती। अखिलेश ने कहा, "इस जीत ने सपा को 2024 के लिए नई ऊर्जा दी है। 

नया रास्ता खोला है। मुझे खुशी है कि आज शिवपाल चाचा जी का दल सपा के साथ आ गया। एक ही झंडे के नीचे सब लोग काम करेंगे। आगे की रणनीति यह है कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को कैसे दूर दिया जाए।"

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD