Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग के क्षेत्र में अनुसंधान सुविधाओं व प्रशिक्षण के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी ने एन.ई.सी. कारपोरेशन इंडिया के साथ किया करार

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Dec 2022

Last updated on: Dec 08, 2022, 00:00 IST

महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और हाई- परफारमेंस  कंप्यूटिंग (एच.पी.सी.) के क्षेत्र में अनुसंधान सुविधाएं व व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से चितकारा यूनिवर्सिटी ने एन.ई.सी. कारपोरेशन इंडिया के साथ अपने सहयोग  का एलान किया है। एन.ई.सी. कारपोरेशन इंडिया  एन.ई.सी. कारपोरेशन की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। 

एन.ई.सी. कॉर्पोरेशन इंडिया और चितकारा यूनिवर्सिटी के बीच इस मौके पर एक समझौते पत्र पर दस्तखत किए गए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक शोधकर्ताओं के कौशल को बढ़ाने के लिए यह समझौता एक अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा यह छात्रों को नौकरी के लिए एन.ई.सी. के भीतर और बाहर रोजगार के उपयुक्त अवसर देने के लिए प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में भी सक्षम करेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर, डॉ. मधु चितकारा, ने कहा, "तकनीकी शिक्षा का क्षेत्र अच्छी गति के साथ लगातार विकसित हो रहा है। यह समझौता युवा स्नातकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग को सिखाने के साथ विश्लेषणात्मक क्षमताओं के साथ सक्षम और सुसज्जित करेगा जो कि उन्हें  डिजिटलाइजेशन और इनोवेशन के लाभ को मिश्रित शिक्षा की मदद से अनलॉक करने में मदद करेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म, एन.ई.सी. कॉर्पोरेशन इंडिया के महाप्रबंधक और  प्रमुख, श्री दीपक झा, ने कहा, "ए.आई/एम.एल और एच.पी.सी  आने वाले वर्षों में तकनीकी और सामाजिक परिवर्तन के  चालक होंगे। यह संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम उद्योग के लिए पेशेवर तैयार करेगा। जटिल तकनीकी और व्यापार चुनौतियों का  मुकाबला  करने के लिए एन.ई.सी. इंडिया में हम अत्याधुनिक समाधानों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करते हैं और सब से ऊपर, हम हमारे ज्ञान, कौशल और विशेषज्ञता को आने वाली पीढ़ियों के साथ साझा करने में विश्वास करते हैं।

पिछले दो दशकों में, दुनिया ने अनुसंधान और हाई परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग और ए.आई. के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परिवर्तन देखा गया है। एक छोटे से, अपेक्षाकृत डोमेन से रूपांतरित होकर एक्सटेंनसिव वेब आफ पायोनिरिंग के रूप में तब्दील हो गया है यह हर पहलू में सशक्तिकरण का जरिया बन गया है। तकनीकी रूप से सशक्त राष्ट्र, के निर्माण के भारत के सपने को पूरा करने में गति देने के लिए एन.ई.सी. इंडिया कैंपस में ए.आई व एच.पी.सी. को विशेष रूप से समर्पित लैब के निर्माण के जरिए अत्याधुनिक शिक्षा कार्यक्रम का सह-निर्माण करेगा जो कि छात्रों को उनके काम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

इस समझौते के तहत, एन.ई.सी. इंडिया एक एस.एक्स आरोरा टी.एस.यु.बी.ऐ.एस.ऐ (SX- Aurora TSUBASA) नामक वेक्टर इंजन सिस्टम यूनिवर्सिटी में स्थापित करेगा, जिसका उद्देश्य चितकारा यूनिवर्सिटी को कोर्स, प्रोजेक्ट वर्क, जॉब-ओरिएंटेड और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए सुविधाएं देने के लिए प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे को लैस करने में मदद करना है।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD