Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली महानगर पालिका में 'आप' की जीत पर पार्टी के पंजाब नेताओं में खुशी की लहर

मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा,चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरभजन सिंह ईटीओ, लालचंद कटारुचक और लालजीत भुल्लर ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़े बजाकर मनाया जश्न

Brahm Shankar Jimpa, Chetan Singh Jauramajra,  Harbhajan Singh ETO, Lalchand Kataruchak, Laljit Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Municipal Corporation of Delhi, MCD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2022

Last updated on: Dec 07, 2022, 00:00 IST

दिल्ली महानगर पालिका(एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) की शानदार जीत पर पंजाब के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर सुनते ही 'आप' कार्यकर्ता चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में इकट्ठे हो गए और लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दी।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा,चेतन सिंह जौड़ामाजरा, लालचंद कटारुचक, हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत भुल्लर ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और जीत की खुशी साझा की।पत्रकारों से बात करते हुए 'आप' नेताओं ने कहा कि पूरे देश के लोग आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस की राजनीति से देश के लोग अब तंग हो चुके हैं। 

लोग अब बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। इसीलिए चुनाव दर चुनाव आम आदमी पार्टी लगातार बड़ी जीत दर्ज कर रही है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में कुल 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने बहुमत से काफी ज्यादा 134 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी 104 और कांग्रेस पार्टी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

वहीं, 3 निर्दलीय प्रत्याशी को भी जीत हासिल हुई है। बहुमत के लिए 126 सीटों की जरूरत है। वोट शेयर के भी मामले में आम आदमी पार्टी सबसे ऊपर रही। 2017 चुनाव के 26 प्रतिशत के मुकाबले पार्टी को करीब 16% ज्यादा वोट मिले। 'आप' को 42 प्रतिशत, भाजपा को 39 और कांग्रेस को 12 प्रतिशत लोगों ने वोट किए। 

पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को इस बार करीब 80 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार भाजपा ने जहां 181 जीतकर अपना मेयर बनाया था। वहीं इस बार उसे सिर्फ 104 सीटें ही मिल पायी। कांग्रेस पार्टी इस बार दहाई अंक को भी नहीं छू सकी। कांग्रेस के सिर्फ 9 पार्षद ही चुनाव जीत सकें।

 

Tags: Brahm Shankar Jimpa , Chetan Singh Jauramajra , Harbhajan Singh ETO , Lalchand Kataruchak , Laljit Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Municipal Corporation of Delhi , MCD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD