Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

रावलपिंडी जीत इंग्लैंड की सबसे बड़ी विदेशी जीतों में से एक : बेन स्टोक्स

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ben Stokes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रावलपिंडी , 06 Dec 2022

Last updated on: Dec 06, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत को अपनी टीम की सबसे बड़ी विदेशी जीतों में से एक बताते हुए कहा है कि उनकी टीम उप महाद्वीप में नीरस और बोरिंग क्रिकेट खेलने नहीं आयी है। स्टोक्स ने कहा कि टीम का लक्ष्य रोमांचक क्रिकेट खेलना है। इंग्लैंड ने बाबर आजम की टीम को टेस्ट के पांचवें दिन 74 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

स्टोक्स ने कहा, "हमारी यहां ड्रा खेलने की कोई मंशा नहीं है। हम पाकिस्तान में रोमांचक क्रिकेट को आगे बढ़ाने के मकसद से आये हैं और हमारी टीम इस उद्देश्य में सफल रही है।" यह पहला ऐसा टेस्ट मैच है जो दोनों टीमों द्वारा पहली पारी में 550 से अधिक रन बनाने के बावजूद नतीजे तक पहुंचा है।

इससे पहले 15 बार दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी में 550 से अधिक रन बनाए हैं लेकिन वह सभी मैच ड्रॉ रहे। 1768 कुल रनों का योग नतीजे पर पहुंचने वाले किसी भी टेस्ट मैच के लिए सर्वाधिक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले गए 1921 के टेस्ट के नाम था जहां कुल 1753 रन बने थे।

847 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान को इस टेस्ट मैच में हार मिली। यह मैच हारने वाली किसी भी टीम द्वारा बनाए गए दूसरे सर्वाधिक कुल रन हैं। इंग्लैंड ने 1948 के लीड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मिली हार में कुल 861 रन बनाए थे। इसके अलावा पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 579 रन टेस्ट मैच में हारने वाली किसी भी टीम द्वारा खड़ा किया गया तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।

691 का अंतर था पाकिस्तान (1512) और इंग्लैंड (821) द्वारा खेली गई गेंदों की संख्या के बीच। यह टेस्ट मैच में हारने और जीतने वाली टीमों के बीच खेली गई गेंदों में छठा सबसे बड़ा अंतर बन गया है। रिकॉर्ड अंतर 910 गेंदों का है जो 1965 के दिल्ली टेस्ट में बना था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने (1647) जबकि भारत ने (737) गेंदें खेली थी।

342 रनों की बढ़त बनाने के बाद इंग्लैंड ने चौथे दिन टी ब्रेक में अपनी पारी घोषित की। यह मैच में कम से कम चार सेशन रहते किसी भी टीम द्वारा पारी घोषित करने पर बनाई गई पांचवीं सबसे कम बढ़त है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने चौथी पारी में नौ विकेट निकाले। इससे पहले केवल एक बार किसी मेहमान टीम के तेज गेंदबाजों ने एशिया में टेस्ट मैच की चौथी पारी में उनसे अधिक विकेट निकाले हैं। 1983 के अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने चौथी पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ben Stokes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD