Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बांग्लादेश को हराने के लिए भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा : रोहित शर्मा

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, ODI Series, India, Bangladesh, India Vs Bangladesh, 1st ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 03 Dec 2022

Last updated on: Dec 03, 2022, 00:00 IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि भारत को रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। दोनों टीमें आखिरी बार यहां वनडे सीरीज में 2015 में भिड़ी थीं तब बांग्लादेश 2-1 से जीता था। भारत अपनी आखिरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड से 1-0 से हार गया था। 

लेकिन टीम इंडिया का मनोबल रोहित, के एल राहुल और विराट कोहली की वापसी से मजबूत हो गया होगा। रोहित ने शनिवार को मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमेशा की तरह यह एक रोमांचक सीरीज होगी। बांग्लादेश एक चुनौतीपूर्ण टीम है और हमें उन्हें हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। 

हम उनके घर में खेल रहे हैं और हम खेल के हर विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनसे चुनौती मिलने की उम्मीद करेंगे।" भारतीय कप्तान ने कहा, "हम केवल सीरीज जीतने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम एक बार में एक मैच के बारे में ही सोचेंगे और उसके बाद ही दूसरे और तीसरे मैच के बारे में सोचेंगे। 

कई बार ज्यादा दूर के बारे में सोचना मददगार नहीं रहता।" पिछले कुछ वर्षों में भारत-बांग्लादेश के मैच काफी रोमांचक रहे हैं। हाल में टी20 विश्व कप में वर्षा प्रभावित मुकाबले में एडिलेड में बांग्लादेश पांच रन से जीत से दूर रह गया था। रोहित जानते है कि बांग्लादेश की चुनौती आसान नहीं होगी।उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में मुकाबले रोमांचक रहे हैं। 

पिछले सात-आठ वर्षों में बांग्लादेश एक मुश्किल टीम बन गयी है और उनके खिलाफ जीतना आसान नहीं रहा है।" उन्होंने कहा, "हमें उन्हें हराने के लिए बेहतर खेल दिखाना होगा। टी20 विश्व कप में मुकाबला काफी नजदीकी था और 2015 में हम सीरीज हार गए थे। हम बिलकुल भी यह नहीं सोच रहे कि बांग्लादेश को आसानी से हरा देंगे। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार किया है। ''

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , ODI Series , India , Bangladesh , India Vs Bangladesh , 1st ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD