Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कीरोन पोलार्ड करेंगे एमआई एमिरेट्स का नेतृत्व, राशिद खान संभालेंगे एमआई केप टॉउन की कप्तानी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kieron Pollard, MI Emirates, ILT20, Rashid Khan, MI Cape Town, SA20
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Dec 2022

Last updated on: Dec 02, 2022, 00:00 IST

वेस्ट इंडीज के कीरोन पोलार्ड और अफगानिस्तान के राशिद खान आईएल टी20 और एसए20 में क्रमश: एमआई एमिरेट्स और एमआई केप टॉउन टीमों की कप्तानी संभालेंगे। एमआई ग्लोबल ने शुक्रवार को यह आधिकारिक घोषणा की। दोनों टूर्नामेंट का पहला सीजन अगले साल जनवरी और फरवरी के बीच होगा।

एमआई केपटाउन का पहला मुकाबला पार्ल रॉयल्स से 10 जनवरी को होमग्राउंड केपटाउन में होगा। यह लीग का भी पहला मुकाबला होगा। हाल ही में टीम ने अपने साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्ऱा आर्चर को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में जोड़ा है। आर्चर इस फ्रैंचाइजी की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से भी जुड़े हैं। 

हालांकि चोट के कारण वह पिछले आईपीएल सीजन से बाहर थे। आर्चर ने मार्च 2021 से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था, हालांकि अब वह चोट से उबरने के बाद वापसी की कोशिश में लग गए हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड लायंस के लिए इंग्लैंड के विरुद्ध तीन-दिवसीय मैच में हिस्सा लिया था। आर्चर को एमआई केपटाउन टीम में अपने इंग्लैंड टीम के साथियों सैम करन, लियाम लिविंगस्टन और ऑली स्टोन का साथ मिलेगा। 

वहीं इस टीम में कैगिसो रबाडा, रैसी वान डेर डुसेन, डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी भी हैं। इस टीम को साइमन कैटिच प्रमुख कोच के रूप में कोच करेंगे। वहीं एमआई एमिरेट्स टीम में पोलार्ड के अलावा ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन, ट्रेंट बोल्ट और इमरान ताहिर जैसे नाम हैं। इस टीम का मुख्य कोच शेन बांड को बनाया गया है, वहीं पार्थिव पटेल, विनय कुमार और जेम्स फ्ऱैंकलीन जैसे दिग्गज सपोर्ट स्टाफ के रूप में काम करेंगे। 

रॉबिन सिंह को इस टीम का जनरल मैनेजर बनाया गया है। हाल ही में पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लिया था। वह अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में दिखेंगे। मार्क बाउचर को मुंबई इंडियंस का प्रमुख कोच बनाया गया है, वहीं जहीर खान और माहेला जयवर्धने को बड़ी भूमिका देते हुए एमआई की तीनों टीमों का ग्लोबल हेड बनाया गया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kieron Pollard , MI Emirates , ILT20 , Rashid Khan , MI Cape Town , SA20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD