Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए भारत ने महिला टी20 टीम की घोषणा की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Indian Women Cricket Team, India Women, Australia Women, T20I series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Dec 2022

Last updated on: Dec 02, 2022, 00:00 IST

भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ दिसंबर से डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है। आईसीसी के अनुसार, बाएं हाथ की अनकैप्ड गेंदबाज अंजलि सरवानी को टीम में नामित किया गया है, जिसका नेतृत्व भारत की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगी और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।

टीम से पूजा वस्त्रकर बाहर है क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी, जिसे देखते हुए उनके चयन पर विचार नहीं किया गया, जबकि स्नेह राणा, डी हेमलता और किरण नवगिरे भी बाहर हैं, जो सभी एशिया कप का हिस्सा थीं, जिसे भारत ने जीता था। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया एशिया कप का हिस्सा नहीं थीं, उन्होंने टीम में वापसी की है। 

भारत ने मुख्य टीम के साथ चार नेट गेंदबाजों को भी नामित किया है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, पांच मैचों की सीरीज भारत और आस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है। ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेलने से पहले दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दो मैच खेलेंगी।

टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर) और हरलीन देओल।

नेट गेंदबाज - मोनिका पटेल, अरुंधति रेड्डी, एसबी पोखरकर, सिमरन बहादुर।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Indian Women Cricket Team , India Women , Australia Women , T20I series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD