Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

नई क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ashok Malhotra, Jatin Paranjape, Sulakshana Naik, Board of Control for Cricket in India, BCCI, Cricket Advisory Committee, CAC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2022

Last updated on: Dec 01, 2022, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरूवार को तीन सदस्यीय सलाहकार समिति (सीएसी) नियुक्त करने की घोषणा की जिसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक को शामिल किया गया है। मल्होत्रा ने सात टेस्टों और 20 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। 

परांजपे ने भारत के लिए चार वनडे खेले हैं और वह एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में पुरुष सीनियर चयन समिति के सदस्य रहे थे। सुलक्षणा ने दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 टी20 मैच खेले हैं। वह तीन सदस्यीय पिछली सीएसी का हिस्सा थीं जिसके दो अन्य सदस्य मदन लाल और आरपी सिंह थे। मदनलाल 70 साल की उम्र पार करने के बाद सीएसी में बने रहने के लिए अयोग्य हो गए थे जबकि आरपी सिंह आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस के साथ टेलेंट स्काउट के रूप में जुड़ गए थे। 

सीएसी में फिर दो रिक्त स्थान रह गए थे। सिंह और सुलक्षणा ने नवम्बर 2021 में राहुल द्रविड़ का साक्षात्कार लिया था । सीएसी का पहला काम पांच सदस्यीय सीनियर पुरुष चयन पैनल के नए सदस्यों को चुनना रहेगा। 18 नवम्बर को बीसीसीआई ने चयन समिति के सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये जब भारत पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गया था।

आवेदन देने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर थी और कई रिपोटरें में कहा गया था कि 60 से ज्यादा आवेदकों ने चयन समिति के लिए अपना आवेदन दिया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ashok Malhotra , Jatin Paranjape , Sulakshana Naik , Board of Control for Cricket in India , BCCI , Cricket Advisory Committee , CAC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD