Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

विधायक छिन्ना की ओर से गुजरात चुनावों में की जा रही है अनथक मेहनत : गुजरात (उंझा) निवासी

मोदी साहिब इस बार अपना गांव वड़नगर भी हार रहें हैं - अजय मित्तल

Rajinder Pal Kaur Chhina, Rajinder Pal Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 30 Nov 2022

Last updated on: Nov 30, 2022, 00:00 IST

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर आगामी दिनों में चुनाव होने जा रहा है। जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी गुजरात चुनाव में एक दम ठंडी सी दिखाई दे रही है वहीं आम आदमी पार्टी के आने से वहां का राजनीतिक माहौल पारे पर है। आप और भाजपा दोनों ही अपनी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। 

दोनो ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। पंजाब के सभी बड़े नेता कई दिनों से गुजरात में डेरा डाले हैं। इसी कड़ी में हल्का दक्षिणी से विधायिका राजिंदर पाल कौर छिन्ना भी गुजरात में हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  के निर्देशानुसार गुजरात की महत्पूर्ण सीट में एक उंझा विधानसभा चुनावों में दिन-रात चुनाव प्रचार में मेहनत कर रही है।

विधायिका छिन्ना ने बताया कि गुजरात के निवासी पुरानी सरकारों से तंग आ चुके है और वे अब दिल्ली और पंजाब की तर्ज पे गुजरात में भी बदलाव चाहते है। गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी के हक में आ रही है। उन्होंने बताया कि गुजरात उंझा विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उर्वीश पटेल है जो कि एक ईमानदार व नेक दिल इंसान है और गुजरात (उंझा) निवासी उनकी ईमानदारी का फल उनको अपनी कीमती वोट देकर देंगे। 

पहले यहां के निवासियों के पास कोई अच्छा विकल्प नहीं था। भाजपा से उल्ट अगर वो कांग्रेस को वोट दे भी देते तो कांग्रेस का उमीदवार या तो चुनाव से ठीक पहले या चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो जाता था। हमारी पार्टी ईमानदार पार्टी है। दिल्ली और पंजाब में भी हमारे विधायकों को खरीदने की विफल कोशिश की गई। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अभी तक वो सिक्का नहीं बना जो आप के किसी भी कार्यकर्ता को खरीद सके। गुजराती भी इस बात से भली भांति परिचित हो चुके हैं और इस बार आप को मौका देने का मन बना चुके हैं।आप सेवक अजय मित्तल ने बताया कि विधायिका छिन्ना जी अपनी टीम सहित विधानसभा ऊंझा में लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। 

जैसे ही हम मैडम छीना के साथ गुजरात पहुंचे हमारा उत्साह उस समय चौगुना हो गया जब हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैतृक गांव वड़नगर की जिम्मेवारी मिली। उन्होंने कहा कि हमने गांव के एक एक घर तक जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगो को समझाया। लोगो में आप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

इस बार लोग आप के पक्ष में एक तरफा वोट करेंगें। इस बार मोदी जी अपना गांव भी हार रहे है। आप वडनगर में जीत का प्रचम लहराएगी। हमारी मेहनत रंग लायेगी और खोखला गुजरात मॉडल का ढह जायेगा। वही चुनाव प्रचार में साथ जुटे हुए नेता चेतन थापर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो आम नागरिको की जरुरत को समझती है और जनता द्वारा मांग किये बिना ही उनकी जरुरत अनुसार अपने सभी निर्णय जारी करती है। 

इस पार्टी में चुनावी वादे नही बल्कि केजरीवाल की गारंटी दी जाती है।उपरोक्त सभी नेताओं के साथ साथ हरजीत सिंह, पूजा मैडम, निशांत, रवि सचदेवा, सुखदेव गर्चा, नूर और सुखी जुगियाना ने गुजरात निवासियों से निवेदन किया कि वे गुजरात में बदलाव हेतु इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका दे।

 

Tags: Rajinder Pal Kaur Chhina , Rajinder Pal Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD