Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

मेरा सफेद गेंद रिकॉर्ड उतना खराब नहीं है : ऋषभ पंत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishabh Pant, India, New Zealand, India Vs New Zealand, 3rd ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्राइस्टचर्च , 30 Nov 2022

Last updated on: Nov 30, 2022, 00:00 IST

भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का मानना है कि उनका सीमित ओवरों में रिकॉर्ड उतना खराब नहीं है। पंत सफेद बॉल क्रिकेट में अपने कम स्कोरों के कारण लगातार निगरानी में हैं। 25 वर्षीय पंत इस वर्ष सीमित ओवर क्रिकेट में अपने सर्वश्रेष्ठ से काफी दूर हैं। टी20 में उनके नाम वेस्ट इंडीज के खिलाफ मात्र एक अर्धशतक है जो उन्होंने फरवरी में बनाया था। 

वनडे में उनके नाम दो अर्धशतक और एक शतक है। उन्होंने जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 125 रन बनाये थे। पंत ने मैच से पूर्व प्राइम वीडियो पर हर्षा भोगले से कहा, "रिकॉर्ड तो मात्र एक संख्या है। मेरा सफेद गेंद रिकॉर्ड उतना खराब नहीं है।" प्राइम वीडियो भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आधिकारिक प्रसारक है।

जब भोगले ने कहा कि वह सिर्फ लाल और सफेद बॉल की तुलना कर रहे थे लेकिन पंत इस तुलना से सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा,"तुलना मेरे जीवन का हिस्सा नहीं है। मैं अभी 24-25 साल का हूं जब मैं 30-32 साल का हो जाऊं तब आप तुलना कर सकते हैं। उससे पहले तुलना करने का कोई फायदा नहीं है।"

तीनों फॉर्मेट में अपनी प्राथमिक बल्लेबाजी पोजीशन के बारे में पूछने पर पंत ने कहा कि वह टी20 में ओपन करना पसन्द करेंगे जबकि वनडे और टेस्ट में वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना चाहेंगे। पंत बुधवार को तीसरे वनडे में मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए। पिछली टी20 सीरीज में पंत ओपनर के रूप में मात्र छह और 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि पहला टी20 बारिश से धुल गया था। 

ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान दिनेश कार्तिक की जगह टीम में लाये गए पंत तीन और छह रन ही बना पाए थे। पंत ने कहा, "मैं टी 20 में ओपन करना चाहूंगा और वनडे में मैं नंबर चार या पांच पर खेलना चाहूंगा। टेस्ट में मैं पांच नंबर पर ही बल्लेबाजी करता हूं। स्वाभाविक है कि जब आप अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हैं तो गेम प्लान बदलते रहते हैं।

उन्होंने कहा, "लेकिन साथ ही कोच और कप्तान क्या सोचते हैं कि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ क्या है जहां खिलाड़ी अपना सर्वाधिक योगदान दे सकता है। मुझे जो भी मौका दिया जाएगा मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishabh Pant , India , New Zealand , India Vs New Zealand , 3rd ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD