Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

उमरान मलिक 155 की ऱफ्तार से गेंदबाजी कर मेरे लिए चीजें आसान बना रहे हैं : अर्शदीप सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Umran Malik, Arshdeep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्राइस्टचर्च , 29 Nov 2022

Last updated on: Nov 29, 2022, 00:00 IST

भारत की युवा तेज गेंदबाजी सनसनी अर्शदीप सिंह ने अपने साथी तेज गेंदबाज उमरान मलिक की सराहना करते हुए कहा कि उमरान अपनी तेज गेंदबाजी से मैदान में उनके लिए चीजें आसान बना रहे हैं। अर्शदीप और उमरान दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में अपना पदार्पण किया था। दोनों को एक साथ गेंदबाजी करने में मजा आया।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए उमरान के साथ खेलना मजेदार अनुभव है। उमरान 155 किमी प्रति घंटे की ऱफ्तार से गेंदबाजी कर मेरे लिए चीजें आसान बनाते हैं। हमें मैदान में और उसके बाहर अपनी साझेदारी पसंद है। उम्मीद करता हूं कि यह साझेदारी लम्बे समय तक बनी रहेगी। मुझे नहीं लगता कि मेरी यात्रा आसान या चुनौतीपूर्ण है।"

अर्शदीप ने तीसरे वनडे की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर हम खेलने और प्रक्रिया का आनंद लेने पर ध्यान देते हैं और इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते कि क्या आसान है और क्या चुनौतीपूर्ण। जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं तो अच्छा लगता है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ते हैं और इस बारे में नहीं सोचते कि मैं अगले साल यहां रहूंगा या नहीं।"अर्शदीप ने भारत के लिए 21 टी20 खेले हैं और 33 विकेट लिए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Umran Malik , Arshdeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD