Monday, 25 September 2023

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिमारिया, बेगुसराय का दौरा किया उपायुक्त पुंछ ने ईद-मिलाद-उन-नबी (एसडब्ल्यू) की व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक की अध्यक्षता की डीडीसी जम्मू ने टिकाऊ सामुदायिक संपत्तियों के निर्माण, ग्राम विकास गतिविधियों में स्थानीय जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया आयुक्त सचिव आरडीडी मंदीप कौर ने भद्रवाह में जागरूकता शिविर आयोजित कर एसबीएम परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए का योगदान अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम हलके के सभी सरकारी हाई स्कूलों में 4डी विशेषता वाली एक्स. आर लैबज़ का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी आपदा राहत कोष में दिया अंशदान महिला आरक्षण बिल पास होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाई खुशी मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पिछले 25 दिनों में 7660 युवाओं को नौकरियों दे कर नया रिकार्ड बनाया कर्ज की बात न करें राज्यपाल, अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार ने हमें तीन लाख करोड़ का कर्ज विरासत में दिया है : हरपाल सिंह चीमा डॉ. एस.एस.आहलुवालिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कपूरथला का दौरा किया पराली को आग न लगाकर इसके सुचारु प्रबंधन के लिए सहयोग करें किसान : एस.डी.एम प्रदीप बैंस गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ में 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर हुआ संपन्न पंजाब सरकार द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफ़ा, 4.64 करोड़ रुपए की राशि दी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए 60 प्रिंसीपलों के दो बैंच को हरी झंडी दे कर किया रवाना प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट

 

सड़क हादसे में कार नहर में पलटी, 1 की मौत, 3 घायल

Hadsa India, Hadsa, Greater Noida, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 29 Nov 2022

ग्रेटर नोएडा में एक कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। भीषण सड़क हादसा दादरी थाना इलाके में हुआ है। पुलिस ने कार में फंसे परिवार को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल, दादरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोट गांव के पास एक ब्रेजा कार अनबैलेंस होकर गड्ढे में जा गिरी और पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 10:00 बजे प्रदीप पुत्र भूप सिंह, अपनी पत्नी व पुत्री के साथ पचौता मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर वापस आ रहे थे। 

प्रदीप ने बताया की पचौता में उनके पिता जी को अटैक आया था, जिससे इलाज के लिए जल्दी-जल्दी में नोएडा जा रहे थे। पेरिफेरल के पास आकर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे प्रदीप की पत्नी व पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप की पत्नी को अशोक हॉस्पिटल दादरी में भर्ती कराया गया है। जिनकी स्थिति सामान्य है। जबकि पिता भूप सिंह को परिजन गाजियाबाद हॉस्पिटल ले गए थे। जहां उनकी मौत हो गई।

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , Greater Noida , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD