Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मेगास्टार चिरंजीवी को इफ्फी-53 के समापन समारोह में '2022 का इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार' मिला

Tollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, International Film Festival of India, Chiranjeevi, Anurag Thakur, Konidela Siva Sankara Vara Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 28 Nov 2022

Last updated on: Nov 28, 2022, 00:00 IST

टॉलीवुड के मेगास्टार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित श्री कोनिदेला शिव शंकर वरा प्रसाद, जिन्हें लोकप्रिय रूप से चिरंजीवी के नाम से जाना जाता है, उन्हें गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण के समापन समारोह में आज '2022 का इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार' प्रदान किया गया।

इस सम्मान के लिए इफ्फी, भारत सरकार और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के अलावा चिरंजीवी ने अपने माता-पिता और तेलुगु फिल्म उद्योग के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपने माता-पिता का आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे कोनिदेला शिव शंकर वरा प्रसाद के रूप में जन्म दिया और तेलुगु फिल्म उद्योग का भी, जिसने मुझे चिरंजीवी के रूप में पुनर्जन्म दिया। मैं इस उद्योग के प्रति आजीवन ऋणी हूं।'

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करते हुए चिरंजीवी ने अपने प्रशंसकों को भी तहेदिल से धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें राजनीति से वापस आने के बाद भी स्वीकार किया। इन जाने-माने अभिनेता ने कहा, 'मुझ पर बरसाया गया ये प्यार और स्नेह बहुत बड़ा है। मैं इस इंडस्ट्री में 45 साल से ज्यादा वक्त से हूं, इनमें से एक दशक मैंने राजनीति में बिता दिया। 

जब मैं फिल्म उद्योग में वापस आया, तो मुझे संदेह था कि लोग मुझे कैसे स्वीकार करेंगे। लेकिन मेरे प्रशंसकों की ओर से मिलने वाले प्यार और स्नेह की मात्रा कभी नहीं बदली है। उनके दिलों में मेरा वजूद हूबहू बरकरार था। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको फिर कभी नहीं छोड़ूंगा, मैं यहां आपके साथ रहूंगा।”

चिरंजीवी ने ये पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्हें मिले समर्थन और जीवन भर के अनुभव के लिए सरकार और फिल्म उद्योग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं अपना सिर झुकाता हूं और आप में से हर एक को धन्यवाद देता हूं। अगर किसी के मन में सिनेमा उद्योग में आने की ख्वाहिश है तो इसमें जरूर आएं। 

ये एक भ्रष्टाचार रहित पेशा है। आपकी अंतरात्मा को कभी कोई अपराध बोध नहीं होगा। अगर आपके पास प्रतिभा है, तो आप यहां दिखा सकते हैं और आप आसमान की ऊंचाई पर पहुंचेंगे।”चार दशकों से ज्यादा के एक शानदार फिल्मी करियर में, चिरंजीवी ने तेलुगु में 150 से ज्यादा फीचर फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ की कुछ फिल्मों में अभिनय किया है।

 

Tags: Tollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , International Film Festival of India , Chiranjeevi , Anurag Thakur , Konidela Siva Sankara Vara Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD