Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संस्कृत में शूट की गई फिल्म यानम में भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट मंगलयान को चित्रित किया गया है

संस्कृत भाषा किसी एक धर्म या एक सम्प्रदाय की नहीं है

Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, International Film Festival of India, Yaanam, Dr K. Radhakrishnan.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 28 Nov 2022

Last updated on: Nov 28, 2022, 00:00 IST

यानम गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 53वें संस्करण में भारतीय पैनोरमा खंड के तहत प्रदर्शित एक गैर-फीचर फिल्म है। यह पूर्व अंतरिक्ष अध्यक्ष पद्म भूषण डॉ. के. राधाकृष्णन की आत्मकथात्मक पुस्तक "माई ओडिसी: मेमोयर्स ऑफ द मैन बिहाइंड द मंगलयान मिशन" पर आधारित है।

यानम फिल्म भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट मंगलयान मिशन को चित्रित करती है। यह विश्व सिनेमा के इतिहास में संस्कृत भाषा में पहली विज्ञान वृत्तचित्र है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की क्षमता और विशेषज्ञता, अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान और संस्कृत भाषा के महत्व को दर्शाती है कि कैसे भारत ने पहले ही प्रयास में एक कठिन अंतर्ग्रहीय यात्रा को पार कर एक शानदार जीत हासिल की।

फिल्म के निर्माता एवी अनूप ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैंने इफ्फी में इंडियन पैनोरमा खंड में सभी श्रेणियों की फिल्में पेश की हैं। पिछली बार मैंने एक फीचर फिल्म और एक लघु फिल्म पेश की थी। इस साल मैं यह गैर-फीचर फिल्म पेश कर रहा हूं।इसरो के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, इसरो भारत का गौरव है। 

हमने पत्र लिखकर इसरो से अनुमति मांगी थी। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ ने पत्रों को देखा और हमें बुलाकर कहा, "हां, हम यह कर रहे हैं”। हम भाग्यशाली हैं कि इसरो ने हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया। यह बेहद गोपनीय और उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है। हमने 4 दक्षिणी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की है- केरल में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा, कर्नाटक में इसरो मुख्यालय और तमिलनाडु में सबसे पुरानी वेधशाला। 

हमें हर जगह शूटिंग करने की इजाजत थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमें लॉन्च के दौरान उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री प्रदान की।हमें आईआईटी सहित कई विज्ञान कॉलेजों से आमंत्रण मिल रहे हैं। भारत में 500 से अधिक कॉलेज हैं जो अब संस्कृत पढ़ाते हैं। वे सभी हमें आमंत्रित कर रहे हैं। 

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने फिल्म को केवल संस्कृत में बनाने का फैसला क्यों किया, निर्माता ने जवाब दिया, "संस्कृत सबसे पुरानी भाषा है। साथ ही यह भी भ्रांति है कि यह भाषा केवल एक धर्म, एक समुदाय की है। हम इस मिथक को तोड़ना चाहते हैं।"उन्होंने अंत में यह कहा कि "लगभग हर हफ्ते, हमें दुनिया भर के विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में स्क्रीनिंग के लिए चुना जा रहा है।"

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , International Film Festival of India , Yaanam , Dr K. Radhakrishnan.

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD