Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

फीफा विश्व कप : घाना ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया

Sports News, Football, Doha, FIFA World Cup in Qatar, FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022 Schedule, FIFA World Cup Results, Qatar World Cup, Qatar World Cup 2022, FIFA World Cup Qatar, FIFA World Cup Qatar 2022, Mohammed Kudus, Ghana, South Korea
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दोहा , 28 Nov 2022

Last updated on: Nov 28, 2022, 00:00 IST

61 रैंकिंग वाली घाना की टीम ने एजुकेशन सिटी स्टेडियम में सोमवार को फीफा विश्व कप के मैच में 28 रैंकिंग वाली दक्षिण कोरिया की टीम को 3-2 से हराया। इस जीत के साथ ही घाना ने अंतिम 16 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। कोरिया के लिए अब आगे बढ़ना लगभग असंभव हो गया है। घाना की ओर से मोहम्मद कुडुस (34वें और 68वें मिनट) और मोहम्मद सलीसु अब्दुल करीम (24वें मिनट) ने गोल दागकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। 

जबकि दक्षिण कोरिया के लिए दोनों गोल चो ग्यूसंग (58वें और 61वें मिनट) ने किए। पहले हाफ तक घाना ने कोरियाई टीम पर दबाव बनाते हुए शानदार खेल दिखाया। इस दौरान, अब्दुल करीम 24वें और मोहम्मद कुडुस ने 34वें मिनट में गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। वहीं, कोरियाई टीम इस हाफ में संघर्ष करती नजर आई। 

लेकिन दूसरे हाफ में चो ग्यूसंग (58वें और 61वें मिनट) ने लगातार दो गोल करके मैच पूरी तरह से पलट कर रख दिया। लेकिन कुडुस ने 68वें मिनट में घाना को जिताने वाला शानदार गोल किया, जिससे यह मैच 3-2 पर समाप्त हुआ। मैच में कोरिया ने कुल 22 शॉट प्रयास किए, लेकिन एक भी गोल करने में सफल नहीं रहे। 

वहीं, घाना ने सात शॉट प्रयास किए, जिसमें से तीन शॉट लक्ष्य पर रहा, जिससे उन्हें गोल करने में कामयाबी मिली। इस मैच के अंत में रेफरी के फैसले को लेकर कोरिया के कोच और खिलाड़ियों द्वारा विरोध किया गया। दरअसल, 90 मिनट के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिला था। अतिरिक्त समय के आखिरी कुछ पलों में घाना द्वारा कोरियाई टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिलना था।

लेकिन रेफरी ने अंतिम सिटी बजा दी, जिससे कोरियाई कोच पाउलो वेंटो खिलाड़ियों के साथ मैदान पर रेफरी का विरोध करने लगे। इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त किए बिना रेफरी ने कोच को ही रेड कार्ड दिखा दिया। अब वह अगले मैच मेंकोरियाई टीम के साथ मैदान पर नहीं रहेंगे।

 

Tags: Sports News , Football , Doha , FIFA World Cup in Qatar , FIFA World Cup 2022 , FIFA World Cup 2022 Schedule , FIFA World Cup Results , Qatar World Cup , Qatar World Cup 2022 , FIFA World Cup Qatar , FIFA World Cup Qatar 2022 , Mohammed Kudus , Ghana , South Korea

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD