Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फीफा विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

Sports News, Football, Doha, FIFA World Cup in Qatar, FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022 Schedule, FIFA World Cup Results, Qatar World Cup, Qatar World Cup 2022, FIFA World Cup Qatar, FIFA World Cup Qatar 2022, Morocco, Belgium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दोहा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

मोरक्को ने अल थुमामा स्टेडियम में रविवार को फीफा विश्व कप के मैच में बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए बेल्जियम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मोरक्को ने अपने अंतिम 16 में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा। इनका पिछला मैच क्रोएशिया से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 

मोरक्को की ओर से अब्देलहमेद सबीरी (73वें मिनट) और जकारिया अबौखलाल (90 प्लस 2वें मिनट) में गोल दाग टीम को जीत दिलाई, जबकि बेल्जियम के खिलाड़ी संघर्ष के बाद भी गोल करने में नाकाम रहे। पहले हाफ में, बेल्जियम और मोरक्को के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया। बेल्जियम की टीम विरोधी पर हावी रही है। 

लेकिन मोरक्को ने भी बेल्जियम को पहले हाफ में गोल करने से रोक दिया और खुद भी गोल करने में सफल नहीं रहे। इस प्रकार पहले हाफ का खेल 0-0 पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में, मोरक्को ने 73वें मिनट अब्देलहमीद सबीरी की मदद से पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त ले ली। सबीरी ने फ्री-किक पर डायरेक्ट गोल किया। 

इसके बाद, जकारिया (90 प्लस 2वें मिनट) में एक और गोल करके टीम को 2-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, बेल्जियम को फीफा विश्व के इतिहास में मोरक्को से पहली बार हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमों ने 10-10 शॉट खेले। इसमें बेल्जियम ने तीन और मोरक्को ने चार शॉट लक्ष्य पर मारा, लेकिन बेल्जियम की तुलना में मोरक्को को दो सफलताएं मिलीं। 

बेल्जियम पजेशन और पास के मुकाबले में भी आगे रहा। 22वें नंबर की मोरक्को को इस विश्व कप में पहली जीत मिली है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब उनके दो मैच में तीन अंक हैं और उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अगले मैच में जीत हासिल करनी होगी। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की।

 

Tags: Sports News , Football , Doha , FIFA World Cup in Qatar , FIFA World Cup 2022 , FIFA World Cup 2022 Schedule , FIFA World Cup Results , Qatar World Cup , Qatar World Cup 2022 , FIFA World Cup Qatar , FIFA World Cup Qatar 2022 , Morocco , Belgium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD