Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता आशा पारेख ने 53वें इफ्फी में ‘इन-कन्वर्सेशन’ सत्र में भाग लिया

Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Asha Parekh, Cine and Television Artists Association, CINTAA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

वर्ष 2020 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, दिग्गज अभिनेत्री सुश्री आशा पारेख ने कहा कि एक लंबे समय के बाद एक महिला को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को पाने पर अपने आश्चर्य और खुशी को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “मैं यह पुरस्कार पाने वाली पहली गुजराती भी हूं। 

तो यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात थी, लेकिन इसे दिमाग में अंकित होने में दो दिन लग गए। मैं सबसे पहले ईश्वरकी आभारी थी क्योंकि यह मेरे लिए बहुत बड़ी अप्रत्याशित घटना थी।” सुश्री आशा पारेख आज गोवा में 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘इन-कन्वर्सेशन’ सत्र में बोल रही थीं।

वर्ष 2020 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार सुश्री आशा पारेख को भारतीय सिनेमा में उनके अविस्मरणीय के योगदान के लिए प्रदान किया गया था। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 30 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में भारत के इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वार्तालाप सत्र के दौरान सुश्री आशा पारेख ने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, दो बदन, मैं तुलसी तेरे आंगन की, बहारों के सपने जैसी विभिन्न फिल्मों में काम करने के अपने व्‍यापक अनुभव के बारे में बताया। प्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री आशा पारेख ने यह भी बताया कि किस तरह से उन्होंने अभिनय के अलावा टीवी निर्देशन और प्रोडक्शन में भी अपना करियर बनाया। 

उन्होंने कहा कि गुजराती धारावाहिक (सीरियल) ‘ज्योति’,  जो काफी सफल रहा, ने उनमें आत्मविश्वास जगाया। इस टीवी सीरियल ने उन्हें और भी अधिक टीवी धारावाहिक पेश करने के लिए प्रेरित किया। सुश्री आशा पारेख को उनके टीवी सीरियल ‘कोरा कागज’ के लिए सबसे अधिक याद किया जाता है। 

आशा पारेख द्वारा छोटे पर्दे पर प्रस्‍तुत किए गए अन्य टीवी धारावाहिकों में बाजे पायल, दाल में काला, और कुछ पल साथ तुम्हारा शामिल हैं।53वें आईएफएफआई, गोवा के “इन-कन्वर्सेशन” सत्र में अभिनेत्री सुश्री आशा पारेख और कार्यक्रम-संचालिका सुश्री भावना सोमायासुश्री आशा पारेख ने फिल्म उद्योग से संबंधित विभिन्न संगठनों और संघों के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात की। 

वे 1994 से 2000 तक सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष रहीं। वे भारत के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) की पहली महिला चेयरपर्सन भी थीं, जिन्होंने 1998- 2001 तक मानद पद संभाला था। उन्होंने सिने और टेलीविज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।        

सुश्री आशा पारेख एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता और एक निपुण भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने ‘दिल देके देखो’ में पहली बार मुख्य नायिका की भूमिका निभायी और 95 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में अभिनय किया है।

 

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Asha Parekh , Cine and Television Artists Association , CINTAA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD