Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

ऑस्ट्रेलिया की भारत पर 5-4 से रोमांचक जीत

Sports News, Hockey, Hockey Player, India, Australia, India Vs Australia, India Mens Hockey Team
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 26 Nov 2022

Last updated on: Nov 26, 2022, 00:00 IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने ब्लेक गोवर्स के आखिरी मिनट के गोल से शनिवार को 5-4 से बेहद रोमांचक जीत हासिल की। दोनों टीमों ने तूफानी अंदाज में पहला मैच खेला जिसमें 60 मिनट में नौ गोल दागे गए। इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शक अपनी सीटों पर ही बैठे रह गए।

भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (10', 27', 59') ने शानदार हैट्रिक जमाई जबकि हरमनप्रीत सिंह (31') ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लचलन शार्प (5'), नाथन एफरॉम्स (21'), टॉम क्रैग (41') और ब्लैक गोवर्स (57', 60 प्लस) ने गोल दागे। जैसी उम्मीद थी, मैच तेज गति के साथ शुरू हुआ। 

ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें मिनट में शार्प के टॉम क्रैग के पास पर गोल से बढ़त बनायी। भारत ने बराबरी के लिए सही मौके का इन्तजार किया। तीन मिनट बाद आकाशदीप ने बराबरी का गोल कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गोल का श्रेय टॉम क्रैग को जाता है। मिडफील्ड में दबदबा बनाने वाले क्रैग की मदद से एफरॉम्स ने 21वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी। 

इसके छह मिनट के बाद आकाशदीप ने 27वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। मैच के 31वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने भारत को 3-2 से आगे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की और टॉम क्रैग ने 41वें मिनट में स्कोर 3-3 कर दिया। आखिरी क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का खेल अपने चरम पर था। 

मैच के 57वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर गोवर्स ने मेजबानों को 4-3 से आगे कर दिया। आकाशदीप ने 59वें मिनट में तीसरा गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-4 की बराबरी पर ले आये। अंतिम हूटर बजने से कुछ सेकंड पहले ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला और गोवर्स ने अपना दूसरा और टीम का पांचवा गोल दागते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के साथ सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया।

मैच के बाद भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद इस तरह हारना निराशाजनक रहा। हमने ऑस्ट्रेलिया को वापसी करने का मौका दिया। यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें काम करना होगा।"

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , India , Australia , India Vs Australia , India Mens Hockey Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD