Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इफ्फी-53 में जयदीप मुखर्जी की डॉक्यूमेंट्री "अदर रे: द आर्ट ऑफ सत्यजीत रे" दिखाई गई

इफ्फी-53 में "रे पोस्टर मेकिंग" प्रतियोगिता की प्रविष्टियां प्रदर्शित

Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood , 53rd IFFI, Jaydip Mukherjee, Satyajit Ray,Upendrakishore Ray Chaudhuri, PIB Director Jaydeep Mukherjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 25 Nov 2022

Last updated on: Nov 25, 2022, 00:00 IST

इफ्फी-53 में सत्यजीत रे पर विशेष खंड के हिस्से के रूप में जयदीप मुखर्जी की 34 मिनट की गैर-फीचर फिल्म "अदर रे: द आर्ट ऑफ सत्यजीत रे" को 24 नवंबर 2022 को भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित किया गया। पीआईबी द्वारा आयोजित इफ्फी "टेबल टॉक्स" में मीडियाकर्मियों और प्रतिनिधियों से बात करते हुए निर्देशक जयदीप मुखर्जी ने कहा कि ये फिल्म एक बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री है जिसमें रे की प्रतिभा को लेकर उनकी अपनी अवधारणा शामिल है।

श्री मुखर्जी ने कहा कि रे की प्रतिभा के विभिन्न रंगों यानी स्केचिंग, कैलिग्राफी, संगीत निर्माण, निर्देशन - इन सबको फिल्म में समग्र रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्यजीत रे को रचनात्मकता विरासत में मिली थी जो उनके दादा उपेंद्रकिशोर रे चौधरी और पिता सुकुमार सेन से आई थी, लेकिन शांति निकेतन में नंदलाल बोस और अन्य दिग्गजों के सानिध्य में मिला प्रशिक्षण रे के कामों में स्पष्ट रूप से झलकता है।

श्री मुखर्जी ने कहा कि ये फिल्म रे के चरित्र विकास पर अन्य प्रभावों को भी दिखाता है, जैसे विज्ञापन कंपनी डी.जे. कीमार में बिताए उनके वर्ष या फिर प्रोफेसर एलेक्स एरोनसन से पश्चिमी संगीत के नोटेशन सीखना - जो कि उनकी फिल्मों में कई साउंडट्रैक के लिए उनकी रचना और ऑर्केस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा था।श्री मुखर्जी ने याद किया कि कैसे उन्होंने खुद सत्यजीत रे के साथ ‘अदर रे’ के विचार पर चर्चा की थी, लेकिन इसे आकार देने के लिए कई दशकों तक संघर्ष करना पड़ा। 

श्री मुखर्जी ने कहा, "लंदन में सर रिचर्ड एटनबरो और रे के अन्य दोस्तों के इनपुट पाने के अलावा, मैंने 2007 में कोलकाता में एक प्रदर्शनी में रे की पेंटिंग और अन्य कार्यों की तस्वीरें लीं।"निर्देशक ने अगले 2-3 वर्षों में ऋत्विक घटक और मृणाल सेन की जन्म शती के अवसर पर उन पर भी ऐसी ही डॉक्यूमेंट्री बनाने के अपने इरादे के बारे में भी बात की।

इस जगह एक खंड "द वन एंड ओनली रे" भी है - जो कि देश भर के फिल्म उत्साही लोगों द्वारा पुन: डिज़ाइन किए गए रे की फिल्मों के पोस्टर्स की एक फिल्म पोस्टर डिज़ाइन प्रतियोगिता है। इफ्फी-2022 में सत्यजीत रे की दो क्लासिक्स, 1977 की 'शतरंज के खिलाड़ी' और 1989 की 'गणशत्रु' भी दिखाई जा रही है।

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Jaydip Mukherjee , Satyajit Ray , Upendrakishore Ray Chaudhuri , PIB Director Jaydeep Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD