Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

चोट के बावजूद विश्व कप में खेलेंगे नेमार : कोच टिटे

Sports News, Football, Football Player, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup in Qatar, FIFA World Cup in Qatar 2022, Brazil, Tite, Neymar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुसैल (कतर) , 25 Nov 2022

Last updated on: Nov 25, 2022, 00:00 IST

ब्राजील के मैनेजर टिटे ने कहा कि स्टार फॉरवर्ड नेमार पैर की चोट के बावजूद फीफा विश्व कप में खेलना जारी रखेंगे। 30 वर्षीय नेमार को शुक्रवार को ग्रुप जी में सर्बिया पर ब्राजील की 2-0 की जीत के दूसरे हाफ में चोट लगी थी। बाद में उन्हें बेंच पर बैठे हुए देखा गया, जब उनके दाहिने पैर में सूजन दिखाई दे रही थी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, टिटे ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "नेमार विश्व कप खेलेंगे, आप इस बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं।"उन्होंने कहा, "मैंने नहीं देखा कि नेमार चोटिल थे। मैंने बाद में वीडियो रिप्ले कर देखा। वह खेलने और दर्द पर काबू पाने में सक्षम थे।"ब्राजील टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लैसमर ने कहा कि चोट की गंभीरता 24-48 घंटों में पता चल जाएगी। 

लैसमर ने कहा, "पूरा आकलन करने के लिए हमें इंतजार करना होगा।"उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ लुसैल स्टेडियम में मैच के दौरान राइट-बैक डैनिलो के पैर में लगी चोट की भी निगरानी कर रहा था। इस बीच, सर्बिया के मैनेजर ड्रैगन स्टोजकोविच ने ब्राजील की हार में अपनी टीम के खराब दूसरे हाफ के लिए प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को जिम्मेदार ठहराया है। 

समान रूप से संतुलित पहले हाफ के बाद, ब्राजील फॉरवर्ड रिचर्लीसन ने 11 मिनट में दो बार स्कोर किया जिससे दक्षिण अमेरिकी टीम ने ग्रुप जी में टूर्नामेंट में एक सही शुरूआत की। स्टोजकोविच ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे लगता है कि हम पहले 45 मिनट में बराबरी पर थे। मैंने नहीं देखा कि वे उस चरण में अधिक प्रभावशाली थे।"

स्टोजकोविच ने कहा, "इन तीनों को सर्बिया की अंतिम 26 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन गुरुवार को केवल मित्रोविच ही खेले।"यह ब्राजील के लिए एक योग्य जीत थी। हम कैमरून के खिलाफ खेल पलटने की कोशिश करेंगे और उम्मीद करते हैं कि हमारे पास फिट खिलाड़ी होंगे।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2022 , FIFA World Cup in Qatar , FIFA World Cup in Qatar 2022 , Brazil , Tite , Neymar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD