Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिखर धवन को जो सराहना मिलनी चाहिए, वह नहीं मिली : रवि शास्त्री

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, New Zealand, India Vs New Zealand, 1st ODI, ODI Series, Shikhar Dhawan, Ravi Shastri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 25 Nov 2022

Last updated on: Nov 25, 2022, 00:00 IST

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का कहना है कि कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन को जो सराहना मिलनी चाहिए, वह नहीं मिली। शिखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को पहले वनडे में 79 गेंदों पर 72 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान एक समय धीमा रहने के बावजूद शिखर ने वापसी की और अपनी पारी में 13 चौके लगाए और शुभमन गिल के साथ 124 रन की ओपनिंग साझेदारी की। 

गिल ने भी अर्धशतक बनाया और भारत ने 306/7 का मजबूत स्कोर बनाया। शास्त्री ने मैच के दौरान प्राइम वीडियो पर कहा, "वह काफी अनुभवी है लेकिन उन्हें जो सराहना मिलनी चाहिए वह नहीं मिली। ईमानदारी से कहूं तो ज्यादातर ध्यान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर लगा रहता है लेकिन यदि आप उनका वनडे रिकॉर्ड उठाकर देखें और बड़े मैचों में शीर्ष टीमों के खिलाफ उनकी कुछ पारियों को देखें तो उनका रिकॉर्ड शानदार है। 

शीर्ष क्रम में बाएं हाथ का बल्लेबाज काफी अंतर डालता है।"शास्त्री का महसूस करना है कि शिखर अपने स्वाभाविक स्ट्रोक प्ले के अलावा इस फॉर्मेट में अपने विशाल अनुभव और टीम में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने में काफी उपयोगी साबित होंगे। पूर्व कोच ने कहा, "बॉल जब उनके बल्ले पर आती है तो वह उसे पसंद करते हैं और मुझे लगता है कि उनका अनुभव काफी उपयोगी होगा। टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं और खेल के इस प्रारूप में उनका अनुभव काफी कारगर साबित होगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , New Zealand , India Vs New Zealand , 1st ODI , ODI Series , Shikhar Dhawan , Ravi Shastri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD