Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

राहुल गांधी का सिंधिया पर हमला, कहा- भाजपा ने विधायकों को करोड़ों में खरीदा

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खंडवा , 24 Nov 2022

Last updated on: Nov 24, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में दूसरे दिन भी जारी रही। पदयात्रा के अलावा उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर उन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, "भाजपा ने 20-25 भ्रष्ट विधायकों को करोड़ों रुपये देकर सरकार बनाई है।

"राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बरदोली गांव में प्रवेश की थी। दूसरे दिन गुरुवार को पदयात्रा में राहुल की बहन प्रियंका गांधी के अलावा बहनोई राबर्ट वाड्रा व भांजा भी शामिल हुआ। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने खुले तौर पर मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा बनाई गई सरकार का जिक्र किया और हमला बोला। 

उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर कहा, "मध्यप्रदेश में चुनाव जीतकर हमारी सरकार बनी थी, मगर भाजपा ने करोड़ों रुपये देकर 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद लिया और सरकार बना ली।"राहुल गांधी ने अपनी यात्रा शुरू करने का जिक्र करते हुए कहा कि "भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की गई है, क्योंकि सब लोकतांत्रिक रास्ते बंद थे, लोकसभा बंद, चुनाव का रास्ता बंद, ज्युडीशियरी का रास्ता बंद। 

बाकी जो संस्थाएं हैं, उन सबको आरएसएस ने पकड़ रखा है और उनमें अपने लोग भर्ती कर रखे हैं। हमें जनता की आवाज उठाने नहीं दी जाती। ऐसे में हमने सोचा कि सिर्फ एक ही रास्ता बचा है कि सड़क पर उतर जाओ, जनता के गले लगो, किसानों की बात सुनो, मजदूरों की बात सुनो, छोटे व्यापारियों की बात सुनो और उनसे सीधा जाकर जुड़ जाओ।"

राहुल गांधी ने आदिवासियों को भारत का असली मालिक बताते हुए कहा आदिवासी का मतलब क्या है 'हिंदुस्तान का ओरिजिनल मालिक' जो आदिकाल से यहां का वासी है। यहां की जमीन पर उनका हक बनता है, मगर भाजपा कहती है, "आप आदिवासी नहीं, वनवासी हो और आपका जो हक वह छीन लेती है। 

वह कहती है, यह जमीन आपकी नहीं है और आपकी कभी नहीं रही और कभी नहीं होगी, आप तो जंगल के हो, मगर हम कह रहे हैं, आप ही ओरिजिनल मालिक हो। हमारी सोच और उनकी सोच में यह फर्क है।"

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD