Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

'थ्री ऑफ अस', कोंकण क्षेत्र में स्थापित एक रिलेशनशिप ड्रामा है : अविनाश अरुण, निर्देशक

कोंकण पर्यटन के लिए यह फिल्म एक खूबसूरत विज्ञापन बनेगी - शेफाली शाह

Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Avinash Arun, Three of Us, Shefali Shah, Jaideep Ahlawat, Swanand Kirkire in lead roles.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 24 Nov 2022

Last updated on: Nov 24, 2022, 00:00 IST

'थ्री ऑफ अस' महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में प्रचलित एक रिलेशनशिप ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, और इसमें शेफाली शाह, जयदीप अहलावत और अभिनेता-गीतकार स्वानंद किरकिरे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक अविनाश अरुण ने कहा, “मैंने अपने बचपन के 3-4 साल कोंकण में बिताए और वहां प्रकृति के साथ मेरी पहली बातचीत हुई। 

मैंने हमेशा अपनी फिल्मों, खासकर इस फिल्म के माध्यम से खुद में एक बच्चे को तलाशने की कोशिश की है क्योंकि मैं बचपन से ही इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ हूं।“ उन्होंने कहा, "मैंने यह फिल्म मराठी फिल्म किल्ला के निर्देशन के 8 साल बाद बनाई है।"वा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मौके पर पीआईबी द्वारा आज आयोजित 'टेबल टॉक्स' के एक सत्र में मीडिया और फिल्म महोत्सव में पधारे प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए जयदीप अहलावत ने कहा, “फिल्म में दर्शाए गए भावों को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। 

अविनाश और मैंने फिल्म स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है और ‘पाताल लोक’ में साथ काम किया है, इसलिए हम एक-दूसरे की कार्यशैली को लंबे समय से जानते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​फिल्म का सवाल है, मैं यहां सब कुछ जाहिर नहीं कर सकता क्योंकि इसे केवल स्क्रीन पर ही अनुभव किया जाना चाहिए।"

जलसा, ह्यूमन, डार्लिंग्स, या दिल्ली क्राइम 2 जैसी फिल्मों में अपने लगातार अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ पूरे साल फिल्म-प्रेमियों को आकर्षित करती रही शेफाली शाह ने कहा कि यह फिल्म जितना शादी के बारे में है, उतना ही यह जीवन के बारे में भी है। उन्होंने कहा कि “इसकी स्क्रिप्ट मूल रूप से मुझे एक लाइनर के रूप में बताई गई थी। 

मजबूत किरदार निभाने के बाद थोड़े बदलाव के लिए, इस फिल्म में मैं एक कमजोर और नाजुक महिला की भूमिका निभा रही हूं। यही इस किरदार की खूबसूरती है। लेकिन मैं मजबूत हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं शिकार नहीं हो सकता। दोनों सुदंर है। दोनों में से किसी को क्यों चुनना चाहिए? ताकत और नाजुकपन हम में से प्रत्येक के भीतर है।”

शेफाली शाह ने फिल्म की फोटोग्राफी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह अद्भुत है। इस फिल्म के निर्देशक फोटोग्राफी के भी निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म को पेंटिंग की तरह फिल्माया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि "यह फिल्म कोंकण पर्यटन के लिए एक सुंदर विज्ञापन का काम करेगी।"

अभिनेता-गीतकार स्वानंद किरकिरे ने कहा कि फिल्म एक कमजोर शेफाली, एक उत्साही जयदीप और एक स्वानंद किरकिरे को दिखाती है जो अच्छा नहीं गा सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह फिल्म किसी के लिए भी एक ड्रीम कास्ट की तरह है।"यह फिल्म आईएफएफआई में भारतीय पैनोरमा 2022 के लिए चुनी गई 25 फिल्मों की सूची में शामिल है।

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Avinash Arun , Three of Us , Shefali Shah , Jaideep Ahlawat , Swanand Kirkire in lead roles.

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD