Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेरा पहला अभिनय बहुत खराब था : अनुपम खेर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Anupam Kher
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 24 Nov 2022

Last updated on: Nov 24, 2022, 00:00 IST

स्कूली नाटकों में अपने अभिनय के दौर को याद करते हुए, प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि उनका पहला अभिनय कार्यकाल काफी खराब था, लेकिन उनके पिता ने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। खेर एक मास्टरक्लास में नवोदित अभिनेताओं का मार्गदर्शन कर रहे थे, जो उन्होंने बुधवार को गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के दौरान 'परफॉमिर्ंग फॉर स्क्रीन एंड थिएटर' पर आयोजित किया था।

उन्होंने कहा, "अभिनेता पैदा नहीं होते हैं। स्कूल के नाटक में मेरा पहला अभिनय बहुत ही खराब था। लेकिन मेरे पिता ने शाम को मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए फूल दिए।"अनुपम खेर ने अपने जीवन की कहानी सुनाई कि वह कैसे बने एक सफल अभिनेता। बता दें कि, अभिनेता का बचपन शिमला में बिता है जहां पर वह एक संयुक्त परिवार में रहते थे।

अभिनेता अनुपम खेर ने नए कलाकारों और अभिनेताओं को लेकर कहा, "जब तक गलतियां नहीं होतीं, तब तक कोई अभिनेता नहीं हो सकता। किसी को भी गलतियों के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए।"उन्होंने कहा कि अभिनय का प्रशिक्षण किसी अन्य क्षेत्र या पेशे की तरह ही महत्वपूर्ण है। "प्रशिक्षण आपको आत्मविश्वास देता है, यह एक मोटर ड्राइविंग स्कूल की तरह है। यह डर को दूर करता है।"

उन्होंने कहा कि एक्टिंग का कोई सिलेबस नहीं होता। यह मानव स्वभाव के बारे में है। खेर ने एक अच्छे अभिनेता को परिभाषित करने का वर्णन करते हुए कहा, "एक अभिनेता को भावनाओं से भरा होना चाहिए, जीवन से भरा होना चाहिए। एक अभिनेता के लिए तीन हथियार अवलोकन, कल्पना और भावनात्मक स्मृति हैं।"

अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें कैसे याद किया जाना पसंद किया जाएगा, इस बारे में कहा कि एक शिक्षक के रूप में याद किया जाना सबसे बड़ी संतुष्टि है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Anupam Kher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD