Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फीफा विश्व कप में दूसरा बड़ा उलटफेर, जापान ने जर्मनी को किया चित

Sports News, Football, Football Player, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup in Qatar, FIFA World Cup in Qatar 2022, Japan, Germany, Doha, Qatar, Takuma Asano, Khalifa International Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दोहा , 23 Nov 2022

Last updated on: Nov 23, 2022, 00:00 IST

जापान ने फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप चरण मैच में दूसरा बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को 2-1 से खलीफा इंटरनेशनलस्टेडियम में खेले गए मैच में हराया। टूर्नामेंट में दो दिनों में साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने बड़ा कारनामा किया है। जापान की ओर से रित्सु दोन (75वें मिनट) और तकुमा असानो (83वें मिनट) ने टीम को जिताने वाले गोल दागे। 

वहीं, इल्के गुंडोगन (33वें मिनट) ने पेनल्टी के माध्यम से जर्मनी के लिए एकमात्र गोल किया। पहले हाफ में, जर्मनी ने जापान पर हावी होकर शानदार खेल दिखाया। शुरुआत से ही जर्मन खिलाड़ी अटैक के मूड में नजर आए। इस क्रम में इल्के गुंडोगन (33वें मिनट) ने पेनल्टी के माध्यम से जर्मनी के लिए पहला गोल किया। 

वहीं, दूसरी तरफ जापान मौके बनाने में संघर्ष करते नजर आया। दूसरे हाफ में, जापान ने पलटवार करते हुए जर्मनी को मैच से बाहर कर दिया, क्योंकि उन्होंने पूरे दमखम से जर्मन खिलाड़ी पर दबाव बनाया। इस दौरान, जापान के खिलाड़ी ज्यादातर मौके पर गेंद पर नियंत्रण करते दिखें और मौके भी उन्होंने ज्यादा बनाए।

जिसका ईनाम भी उन्हें रित्सु दोन (75वें मिनट) और तकुमा असानो (83वें मिनट) के गोल के रूप में मिला। अंतिम सिटी बजने तक जापान, जर्मनी से आगे रहा और आखिरी में मैच को 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। टूर्नामेंट में दो दिनों में साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने बड़ा कारनामा किया है।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2022 , FIFA World Cup in Qatar , FIFA World Cup in Qatar 2022 , Japan , Germany , Doha , Qatar , Takuma Asano , Khalifa International Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD