Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेरी टीम में जब किसी को मौका मिलेगा तो पूरा मिलेगा : हार्दिक पांड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 3rd T20I, T20I Series, Hardik Pandya, India Vs New Zealand, Sanju Samson, Umran Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नेपियर , 23 Nov 2022

Last updated on: Nov 23, 2022, 00:00 IST

भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्षा से प्रभावित सीरीज में अपनी निरंतरता आधारित चयन मंत्र पर कायम रहे। हालांकि भारतीय दल में संजू सैमसन और उमरान मलिक जैसे नाम थे, जिन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अपने फैसले के बारे में पूछे जाने पर, हार्दिक ने कहा, "यह मेरी टीम है। 

अगर हम उस टीम का चयन करते हैं जो कोच और मुझे लगता है कि सही है, तो यह फैसला ज्यादा कठिन नहीं है। अभी काफी समय है, सभी को मौका मिलेगा और जब उन्हें मौका मिलेगा तो पूरा मौका मिलेगा।"हार्दिक आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस के भी कप्तान हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। 

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हार्दिक कप्तान बने रहेंगे या नहीं, लेकिन उन्हें एक आक्रामक कप्तान माना जाता है जो टीम की अगुवाई सुरक्षात्मक अंदाज में नहीं करेंगे और उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि खिलाड़ियों को लंबे समय तक मौका देना उनका तरीका है। हार्दिक ने कहा, "अगर यह बड़ी सीरीज होती या अधिक मैच होते तो उन्हें मौके मिल सकते थे लेकिन एक छोटी सीरीज में मैं बहुत ज्यादा बदलाव करने में विश्वास नहीं करता और भविष्य में भी नहीं करूंगा।

यह एक आसान फैसला था। हमने टीम की जरूरत के अनुसार फैसला किया। उदाहरण के लिए मुझे छठा गेंदबाजी विकल्प चाहिए था और यह इस दौरे में उपयोगी रहा, जैसा कि दीपक हुडा ने किया। टी20 क्रिकेट में इस उम्र में आपको काफी मौके मिल सकते हैं। अगर किसी को खेलने का मौका नहीं मिल रहा है तो आप विपक्षी बल्लेबाज को देखकर उन्हें चौंका सकते हैं और इस तरह से हावी हो सकते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 3rd T20I , T20I Series , Hardik Pandya , India Vs New Zealand , Sanju Samson , Umran Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD