Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन

 

सीमा सुरक्षा बल चण्डीगढ द्वारा रोजगार मेले का आयोजन

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party,Border Security Force, Border Security Force Chandigarh, BSF, BSF Western Command
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 22 Nov 2022

22 नवंबर 2022 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बीएसएफ पश्चिमी कमान, चंडीगढ़ के मुख्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। वर्ष 2023 के अंत तक 10 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करने के माननीय प्रधानमंत्री के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए नए भर्ती किए गए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का यह दूसरा पड़ाव था। इस अवसर पर, 45 क्षेत्रीय केंद्रों में लगभग 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। 

प्रारंभ में माननीय प्रधानमंत्री ने वर्चुअल मोड के माध्यम से नव नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित किया और उनसे राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का आग्रह किया। इसके बाद, माननीय प्रधानमंत्री जी ने ‘‘कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल‘‘ लॉन्च किया, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएन्टेशन कोर्स है। 

इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और सत्यनिष्ठा, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ और भत्ते शामिल होंगे, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल और नई भूमिकाओं में सुचारू रूप से ढालने में मदद करेंगे। बीएसएफ पश्चिमी कमान के मुख्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने की, उन्होंने वर्चुअल मोड के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 171 उम्मीदवारों को भारत सरकार के कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए प्रत्यक्ष रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए, श्री पी वी रामा शास्त्री, भारतीय पुलिस सेवा, अपर महानिदेशक, सीसुबल पश्चिमी कमान ने सीमा सुरक्षा बल पश्चिमी कमान के अंतर्गत सीमा की संवेदनशीलता और नगरीय प्रशासन की सहायता में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका के बारे में अवगत कराया। 

इस आयोजन के दौरान माननीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, आदि भर्ती एजेंसियों के माध्यम से एक मिशन मोड में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे भर्ती अभियान के बारे में अवगत कराया। नई भर्तियां समूह ए, बी और सी स्तरों पर 38 मंत्रालयों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में शामिल होंगी।

 उन्होंने यह भी दोहराया कि ‘‘रोजगार मेला‘‘ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और समाज के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुकी है और अब यह हम सबकी; मुख्यतः देश के नौजवानों की प्रमुख जिम्मेवारी है कि हम इसे आगे लेकर जायें। 

आज के नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवयुवकों के लिए भी उन्होंने कहा  कि वे राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत रहें, जिसके लिए उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्तकर्ता नवयुवकों को शुभ कामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय एसडीजी बीएसएफ पश्चिमी कमान के परिसर में एकत्रित हुए नवनियुक्त युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने जमकर सेल्फी लीं एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को साक्षात्कार भी दिये। सभी उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में जोर-शोर से नारे लगाकर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री हरदीप सिंह पुरी माननीय मंत्री जी को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

 

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Border Security Force , Border Security Force Chandigarh , BSF , BSF Western Command

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD