Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं व देश के हर वर्ग आगे बढ़ने के अवसर : कंगना

Kangana Ranaut,Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी/कुल्लू , 17 May 2024

Last updated on: May 17, 2024, 00:00 IST

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपने चुनावी जन संवाद में कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय व धार्मिक विरासतों के पुनःनिर्माण व संरक्षण के लक्ष्य लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा की प्राचीन शिल्पों की पुनः प्राप्ति भारत प्राचीन काल से ही कला और मूर्तिकला की भूमि रहा है। 

2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद दशकों तक उपेक्षित प्राचीन भारतीय कलाकृतियों की पुनर्प्राप्ति और संरक्षण पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया है। बेहतर वैश्विक संबंधों का लाभ उठाते हुए भारत ने अपनी समृद्ध विरासत की सुरक्षा के महत्त्व पर जोर देते हुए चुराए गए सांस्कृतिक खजाने को सफलतापूर्वक पुनः प्राप्त कर लिया है। 

यह सक्रिय पहल न केवल सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि अमृतकाल में इन महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक कलाकृतियों की वापसी सुनिश्चित करने में भारत की कूटनीतिक कौशल को भी रेखांकित करती है। 2014 से 2022 तक 344 से अधिक कलाकृतियाँ भारत वापस लाई गईं। नवंबर 2021 में 18वीं सदी की चोरी हुई माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति एक सदी की लंबी अनुपस्थिति के बाद कनाडा से वाराणसी वापस लाई गई। 

चोल काल के अंत की एक प्राचीन भगवान हनुमान की मूर्ति ऑस्ट्रेलिया से बरामद की गई और 2023 में भारत लौट आई। स्कॉटलैंड ने कानपुर के एक मंदिर से जब्त की गई 14वीं सदी की औपचारिक इंडो-फारसी तलवार और 11वीं सदी का पत्थर का दरवाजा लौटा दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका 2023 में 105 से अधिक चोरी हुई कलाकृतियों को वापस भेजने पर सहमत हुआ।

मंडी भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दस वर्षो में हर एक क्षेत्र में पूरे विश्व में लोहा मनवाया है। महिलाओं, युवाओं व किसानों को आगे बढ़ने के कई अवसर मिले हैं। पिछले एक दशक में कई नए IIT, NIT,IIM, यूनिवर्सिटी स्थापित किए गये हैं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रारंभिक से लेकर कॉलेज तक हर स्टेज पर उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। 

खेलों के विकास के लिए 2036 में भारत में ओलिंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल होने वाली हैं महिलाओं के सम्मान के लिए हाल ही में महिला आरक्षण बिल देश की राजनीति की दिशा दशा को बदलने वाला कदम है। जहाँ एक तरफ इंडी गठबंधन के लोग परिवारवाद से बाहर निकल कर नहीं सोच पाते वहीं आज देश में  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व महिलाएं, बेटियां राजनितिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहीं हैं।

 

Tags: Kangana Ranaut , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD