Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

कांग्रेस मुझे दे रही धमकी : पीएम नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुरेंद्रनगर (सौराष्ट्र) , 21 Nov 2022

Last updated on: Nov 21, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधी उन्हें धमकी दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी सोमवार को सुरेंद्रनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने कहा, चुनाव का समय है, क्या आपको नहीं लगता कि सभी पार्टियों को विकास पर बहस करनी चाहिए. लेकिन कांग्रेस जानती है कि वह विकास पर ज्यादा नहीं बोल सकती, क्योंकि उसे डर है कि अगर बीजेपी विकास कार्यों को गिनने लगेगी, तो कांग्रेस कोई जवाब नहीं दे पाएगी।''

मोदी ने कहा, जब कांग्रेस ने महसूस किया कि वह विकास पर टिक नहीं सकती है, तो उसने नरेंद्र मोदी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस धमकी दे रही है कि 'मोदी को उसकी औकात दिखाएंगे'। इस धमकी का उपहास उड़ाते हुए मोदी ने कहा, मैं एक बहुत ही विनम्र पारिवारिक पृष्ठभूमि से आता हूं, लोगों का एक साधारण सेवक हूं, आप सभी शाही परिवारों की तरह नहीं, तो आप मुझे क्या सिखाएंगे। 

मेधा पाटकर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर टिप्पणी करते हुए मोदी ने कहा कि गुजरात के लोग गुजरात विरोधी ताकतों के साथ गठबंधन करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे। मेधा पाटकर के नर्मदा बचाओ आंदोलन ने लगभग एक दशक तक नर्मदा बांध और नहर परियोजना में देरी की थी, और इसलिए लोगों का एक वर्ग कथित रूप से उन्हें गुजरात विरोधी मानता है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा का नाम लिए बगैर मोदी ने उन पर तंज कसते हुए कहा, ''जिन्हें जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है, उन्होंने सत्ता में वापसी के लिए यात्रा शुरू कर दी है।''

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD