Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी शीघ्र ही पूरी की जाएगी कर्मचारियों की जायज़ मांगें : डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘टूरिज़्म इन मिशन मोड’ के अंतर्गत चिंतन शिविर में भाग लिया अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका

 

राज्यपाल ने धर्मशाला के सराह में आयोजित धन्यवाद दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Dharamshala

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 19 Nov 2022

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज तोंग लेन चैरिटेबल ट्रस्ट के 19वें धन्यवाद दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट के प्रयास और उसके परिणाम पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने एक उत्कृष्ट आदर्श प्रस्तुत किया है जो आज दूसरों को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है।यह कार्यक्रम कांगड़ा जिले के धर्मशाला के सराह गांव में आयोजित किया गया।

राज्यपाल ने लामा जामयंग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके वर्षों की तपस्या का फल देखकर अत्यंत खुशी हो रही है। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को व्यावहारिक रूप में कार्यान्वित कर समाज के कमजोर वर्ग के हजारों बच्चों के भविष्य को बदला है। उन्होंने कहा कि भिक्षुक ने गंभीर कुपोषण के शिकार 100 से अधिक बच्चों को बचाकर उन्हें जीवनदान दिया है। 

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें भारतीय मूल्यों से भी जोड़ा जा रहा है।श्री आर्लेकर ने कहा कि इस प्रकार की समाजसेवी संस्थाओं को सहयोग देने की आवश्यकता है क्योंकि ये समाज के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रही हैं। 

उन्होंने प्राचीन भारतीय गुरुकुल प्रणाली की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में इस दिशा में सोचने की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को अपनाने की आवश्यकता है। हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए और देश के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।

राज्यपाल ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए राकेश कुमार प्रजापति, विनोद आचार्य और साधना नेपाली को और तीन संगठनों को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने छात्रावास परिसर का भी दौरा किया और परिसर में दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।इस अवसर पर भिक्षु जामयंग ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे धर्मगुरु दलाईलामा की शिक्षाओं को प्रचारित करने और प्राचीन भारतीय ज्ञान के पुनरोद्धार के लिए कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि बहुत कम छात्रों के साथ यह संस्थान शुरू किया गया था और वर्तमान मं यहां 300 से अधिक कमजोर वर्गों के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत और भारतवासियों के सहयोग के लिए आभारी हैं।

इस कार्यक्रम में भाग ले रहे पद्मश्री डॉ. उमेश भारती ने ट्रस्ट से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे ट्रस्ट से जुड़कर समाज के गरीब, कमजोर और उपेक्षित बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो काम किया, वह बौद्ध भिक्षु जामयंग की प्रेरणा का ही परिणाम है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था ने 2018 में स्कूल परियोजना का कार्य शुरू किया था और आज यहां 346 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग हर साल तोंग-लेन द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य और प्रयोगशाला सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।ब्रिटेन की प्रतिनिधि सुश्री ब्रिगिड व्हीरिस्की ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD