Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

राज्यपाल ने नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का विमोचन किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Jan 2023

Last updated on: Jan 27, 2023, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरक पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स का विमोचन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नई दिल्ली से प्रसारित परीक्षा पर चर्चा के छठे संस्करण का प्रसारण भी देखा।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों के बारे में भी पढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्य पुस्तकों के अलावा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र, मार्गदर्शक और दार्शनिक होती हैं और किताबें हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। 

बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह प्रदेश के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ संवाद कर चुके हैं और इसमें उन्होंने पाया कि पाठ्य पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकें पढ़ने में विद्यार्थियों की रूचि कम होती है।अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों को ज्ञानवर्धक किताबें उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि उनमें पढ़ने की आदत विकसित हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मूल रूप से यह पुस्तक बच्चों में परीक्षाओं के दौरान होने वाले तनाव को कम करने के संदर्भ में लिखी है। इसमें जीवन प्रबंधन के सम्बन्ध में विशेष जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित करेगी और इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच संवाद बढ़ेगा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, छोटा शिमला और बयोलिया स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD