Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

सूर्यकुमार यादव की तारीफ में बोले ग्लेन फिलिप्स..वह अविश्वसनीय हैं

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Glenn Phillips, Suryakumar Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माउंट मौंगानुई , 19 Nov 2022

Last updated on: Nov 19, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स भारत के विध्वंसक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नए मुरीद बन गए हैं और उनका कहना है कि वह उन चीजों को करने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते जो सूर्य ने इस वर्ष मैदान में की हैं। सूर्यकुमार और फिलिप्स दोनों का ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में बल्ले से शानदार प्रदर्शन रहा था।

मौजूदा टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज सूर्य कुमार ने अपनी 360 डिग्री शैली में बल्लेबाजी करते हुए छह पारियों में 239 रन बनाये हैं। फिलिप्स ने कहा, "सूर्य सचमुच अविश्वसनीय हैं, जो चीजें उन्होंने की हैं मैं उन्हें करने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। मैं ऐसा करने की कोशिश करूंगा लेकिन हमारा खेल अलग है। 

कलाई की जिस ताकत से वह लेग साइड में छक्का मारते हैं वह देखना अविश्वसनीय है।"फिलिप्स ने साथ ही कहा कि सूर्यकुमार दूसरे और तीसरे टी 20 में ढेरों रन बनाएंगे। पहला मैच बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके धुल गया था। फिलिप्स ने कहा, "मैं आसानी से देख सकता हूं कि सूर्य का स्ट्राइक रेट ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले यहां ज्यादा होगा क्योंकि यहां मैदान छोटे हैं और पिच पर घास ज्यादा होने के कारण गेंद को उछाल भी मिलेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसे स्ट्राइक रेट से खेलते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Glenn Phillips , Suryakumar Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD