Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

श्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ravi Jadhav, Bhanushali Studios Limited, Legend Studio,Vinod Bhanushali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Nov 2022

Last updated on: Nov 19, 2022, 00:00 IST

अपने राजनैतिक करियर में तीन बार प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रह चुके श्री अटल बिहारी वाजपेयी की ज़िन्दगी  पर फिल्म बनने की जब से घोषणा हुई है, तब से ही दर्शकों के बीच इस बात को जानने की आतुरता है कि कौन सा अभिनेता सिल्वर स्क्रीन पर अटल जी की भूमिका निभाएगा जो कि एक उत्कृष्ट नेता रह चुके हैं। अब जब कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी यह किरदार निभाएंगे यह तय कर लिया गया है तो इससे दर्शकों के भीतर का उत्साह और भी बढ़ गया है। 

अटल जी की  ज़िन्दगी पर बन रही यह फिल्म, ३ बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव निर्देशित करेंगे जो कि मराठी फिल्म जगत  के प्रसिद्ध निर्देशकों में से एक हैं और इस फिल्म के लेखन उत्कर्ष नैथानी हैं ।फिल्म 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' भारत के एक सम्मानित नेता और सह-संस्थापकों में से एक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की ज़िन्दगी  के इर्द-गिर्द घूमती है।

अटल जी की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए, पंकज त्रिपाठी ने कहा, “ अटल जी जैसे महान मानवीय राजनेता को पर्दे पर चित्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह सिर्फ एक राजनेता ही नहीं बल्कि उससे भी बढ़कर एक उत्कृष्ट लेखक और एक प्रसिद्ध कवि भी थे। मेरे जैसे अभिनेता के लिए अटल जी का किरदार निभाना एक विशेषाधिकार की तरह है। ”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने कहा, “एक निर्देशक के तौर पर मेरे लिए अटल जी की ज़िन्दगी  से जुड़ी कहानी से बेहतर कोई कहानी हो ही नहीं सकती थी। इसके अलावा मेरे पास पंकज त्रिपाठी जैसे अभिनेता है और निर्माताओं का सहयोग  भी है जो मुझे एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करता है। मुझे उम्मीद है कि मैं फिल्म ‘अटल’ के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।"

निर्माता विनोद भानुशाली ने कहा, “ जब से हम सभी ने फिल्म की चर्चा शुरू की थी, उस वक्त से ही पंकज त्रिपाठी हम सभी के दिमाग में थे। वर्तमान समय के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल पंकज जी को अटल जी की भूमिका में पाकर हम खुश हैं। इस फिल्म के अलावा रवि जाधव जैसे  बेहतरीन  निर्देशक इस फिल्म का निर्देशन करेंगे जिसके अंदर अटल जी जैसे अनुकरणीय नेता की कहानी को बड़े परदे पर पेश करने की बेहतरीन कला है।" 

निर्माता संदीप सिंह ने कहा, “ भारत देश जल्द ही अटल जी के जीवन और उनकी राजनीतिक विचारधाराओं का जश्न मनाने जा रहा है। उनकी कहानी को जीवंत करने के लिए हमारे पास पंकज त्रिपाठी जी और रवि जाधव जी की शानदार जोड़ी है। हमारा लक्ष्य इस फिल्म को अगले साल क्रिसमस 2023 के मौके पर रिलीज करना है, जो कि भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 99वीं जयंती भी है।

बता दें कि भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'अटल' विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित और 70एमएम टॉकीज के जीशान अहमद और शिव शर्मा द्वारा सह-निर्मित है।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ravi Jadhav , Bhanushali Studios Limited , Legend Studio , Vinod Bhanushali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD