Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

ईस्टर्न पेरीफेरल पर हुआ कार हादसा, 12वीं के छात्र की मौत, 4 साथी घायल

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Eastern Peripheral, Ghaziabad, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजियाबाद , 18 Nov 2022

Last updated on: Nov 18, 2022, 00:00 IST

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस पर हुए एक भीषण हादसे में कार सवार एक छात्र की मौत हो गई है। जबकि उसके 4 साथी घायल हो गए हैं। बारहवीं कक्षा का छात्र अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम से मुरथल जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक मोदीनगर में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रेवाड़ी रेवाड़ा गांव के पास गुरुवार देर रात अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। 

हादसे में कार चला रहे छात्र की मौत हो गई। जबकि 4 साथी घायल हो गए। कार में कुल 5 छात्र सवार थे। हादसे के बाद सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्रशांत गौतम निवासी इंदिरापुरम प्रहलाद गढ़ी गाजियाबाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

जबकि उसके साथी आदर्श त्यागी, गुल्लू, माधव और चित्रकेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार आगे से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा राकेश कुमार के मुताबिक प्रशांत गौतम 12वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार शाम प्रशांत अपने दोस्तों के साथ पराठा खाने के लिए एक होटल के लिए निकला था।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Eastern Peripheral , Ghaziabad , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD