Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आक्रामक खेल जरूरी लेकिन परिस्थितियों को सम्मान देना भी महत्वपूर्ण : वीवीएस लक्ष्मण

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, VVS Laxman, India, New Zealand, India Vs New Zealand, T20I Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेलिंग्टन , 17 Nov 2022

Last updated on: Nov 17, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कोच की भूमिका अदा कर रहे वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि टीम को न्यूजीलैंड में आक्रामक सीमित-ओवर क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि भारत के युवा बल्लेबाजी समूह को मैच की समझ और परिस्थितियों के हिसाब से अपनी खेल नीति को बदलने की जरूरत होगी। 

वेलिंग्टन में पहले टी20 की पूर्व संध्या पर लक्ष्मण ने गुरूवार को कहा, "टी20 क्रिकेट में आक्रामक खेल बहुत जरूरी है और हमारे पास ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो खुद को स्वतंत्र रूप में व्यक्त कर सकें। कप्तान (हार्दिक पांड्या) और मेरा संदेश यही है :आक्रामक खेलिए लेकिन परिस्थितियों को भी सम्मान दीजिए। 

रोहित शर्मा, के एल राहुल और विराट कोहली का शीर्ष क्रम भले ही यहां मौजूद नहीं लेकिन जो हैं उन्हें भी टी20 का खासा अनुभव है।"भारत हाल में टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में चैंपियन बनने वाली इंग्लैंड टीम से हारा और इसके बाद नियमित मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को विश्राम लेने का मौका मिला। 

उनकी जगह पर कोच नियुक्त किए गए लक्ष्मण ने माना कि भारत को भविष्य में सीमित-ओवर क्रिकेट के विशेषज्ञों को ज्यादा अवसर देने होंगे। उन्होंने कहा, "आज कल बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जाता है। ऐसे में भारत बहुत भाग्यशाली है कि चयन के लिए इतने खिलाड़ी मौजूद हैं। 

टीम प्रबंधन और चयन समिति के लिए आपको खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर ताजा रखने के लिए नियमित ब्रेक देने पड़ते हैं। भारत के पास ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं। आगे चलकर मुझे लगता है आपको सफेद-गेंद क्रिकेट में विशेषज्ञों को चुनना होगा।

आप टी20 के विशेषज्ञों को खेलते देखेंगे लेकिन तब भी चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों को विश्राम देना होगा।"लक्ष्मण कप्तान हार्दिक के साथ इसी साल में आयरलैंड के दौरे पर काम कर चुके हैं और उन्होंने उनकी कप्तानी की तारीफ की। इस साल के आईपीएल में हार्दिक ने नई टीम गुजरात टाइटंस को खिताब दिलवाया और अपनी सूझबूझ भरी कप्तानी से सबको प्रभावित किया। 

अगला टी20 विश्व कप 2024 में खेला जाएगा और ऐसे में टी20 प्रारूप की कप्तानी हार्दिक को दिलाने पर काफी लोगों में चर्चा छिड़ उठी है। लक्ष्मण ने हार्दिक के बारे में पूछे जाने पर कहा, "वह एक जबरदस्त कप्तान हैं। हमने देखा उन्होंने गुजरात के साथ क्या किया।

आईपीएल जैसे बड़े मंच पर पहली बार कप्तानी करते हुए एक टीम को जीत दिलवाना कोई छोटी बात नहीं है। मैंने उनके साथ आयरलैंड सीरीज में समय बिताया है। वह रणनीतिक तौर पर मजबूत तो हैं ही, साथ में स्वभाव से शांत और स्थिर हैं जो कप्तानी के लिए अनिवार्य है। 

ऊंचे स्तर के क्रिकेट में कई बार आप पर जबरदस्त दबाव बनेगा और ऐसे में नेतृत्वकर्ता का स्थिर रहना सबसे जरूरी है।"उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा उनकी ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी और उनकी कार्य प्रणाली शानदार हैं। वह खिलाड़ियों के कप्तान हैं।कोई भी खिलाड़ी उनके पास आकर खुलकर बात कर सकता है। 

वह मिसाल से फील्ड पर और उसके बाहर लीड करते हैं और मुझे यह बात बहुत पसंद है।"भारत के खेमे में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में इकलौते अनकैप्ड खिलाड़ी हैं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल। कुछ मायनों में न्यूजीलैंड का हर दौरा गिल को वहीं ले आता है जहां उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की। 

न्यूजीलैंड में ही 2018 के अंडर-19 विश्व कप में वह भारत की खिताबी जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। एक साल बाद उन्होंने वहीं वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और अब शायद टी20 डेब्यू के द्वार पर खड़े हैं। गिल, हार्दिक के लिए गुजरात की सफलता का भी बड़ा हिस्सा थे। 

उन्होंने 16 पारियों में 132.32 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने जुलाई 2022 से नौ पारियों में तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ा है। इस फॉर्म के चलते उन्होंने अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में स्थान बनाने की दावेदारी पेश की है। 

लक्ष्मण ने गिल के बारे में कहा, "यह तो स्पष्ट है कि वह भारत के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने मिले हर अवसर पर दिखाया है कि वह एक उच्च कोटि के खिलाड़ी हैं। वह धीरे-धीरे एक निरंतरता दर्शा रहे हैं जो उन्हें एक मैच-विनर बनाएगी। उनका भविष्य बहुत उज्जवल है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , VVS Laxman , India , New Zealand , India Vs New Zealand , T20I Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD