Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

चुनाव के बाद भूपेंद्र पटेल बने रहेंगे मुख्यमंत्री : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतने का पूरा भरोसा जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि इस बार भी भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। यदि वह इस बार भी विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो विधायक के रुप में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। 

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पटेल की उम्मीदवारी दाखिल करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। गुजरात के लोग इस बार सबसे अधिक बीजेपी विधायकों को जिताकर भारतीय लोकतंत्र में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं और चुनाव के बाद भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 

शाह ने गुजरात खासकर अहमदाबाद के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन सालों में कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर थी, राज्य में 365 दिनों में से 200 दिन कर्फ्यू लगा रहता था, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से कर्फ्यू अतीत की बात हो गई है। पार्टी ने राज्य को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराया है। 

उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास कई राज्यों का रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने दोहराया कि इस चुनाव में यह भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है और तीसरे पक्ष के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने से पहले पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को तीन मिनट तक संबोधित किया।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD