Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के सीरीज से मार्टिन गुप्तिल और ट्रेंट बोल्ट बाहर, फिन एलेन अंदर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Martin Guptill, Trent Boult, Finn Allen, India, New Zealand, India Vs New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आकलैंड , 15 Nov 2022

Last updated on: Nov 15, 2022, 00:00 IST

भारत के खिलाफ 18 नवंबर से शुरू होने जा रही टी20 और वनडे सीरीज के लिए आक्रामक बल्लेबाज फिन एलेन को अनुभवी मार्टिन गुप्तिल की जगह न्यूजीलैंड दल में जगह दी गई है। इन दोनों सीरीज के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को नहीं चुना गया है। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध से बाहर रहने का फैसला किया था। 

वहीं एडम मिल्न 2017 के बाद पहला वनडे खेल सकते हैं। भले ही गुप्तिल हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे और एलेन से पारी की शुरूआत करवाई थी। अक्तूबर 2023 में होने वाले अगले वनडे विश्व कप की तैयारी को लेकर कोच गैरी स्टेड ने जोर देकर कहा कि वे वनडे क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने के लिए फिन को हर मौका देने के लिए तत्पर हैं। 

इससे गुप्तिल के विश्व कप में खेलने की उम्मीदों को झटका लगा है। 36 वर्षीय गुप्तिल वनडे में न्यूजीलैंड के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 41.73 की औसत से 7346 रन बनाए हैं। दूसरी ओर एलेन ने अपने करियर की अच्छी शुरूआत की है। 

उन्होंने 23 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 564 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है। साथ ही अब तक खेले आठ वनडे में एलेन ने 308 रन बनाए हैं। स्टेड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट की एक विज्ञप्ति में कहा, "सीमित ओवरों के क्रिकेट में शीर्ष क्रम में फिन के उभरने और सफलता का मतलब है कि मार्टिन गुप्तिल जैसे क्लास के खिलाड़ी को बाहर रहना पड़ रहा है। 

यह बस हाई परफॉर्मेंस वाले खेल की प्रकृति है।"उन्होंने आगे कहा, "वनडे विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है और हम फिन को वनडे अनुभव हासिल करने का हर मौका देना चाहते हैं, खासकर भारत जैसे क्वालिटी वाले प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ। उन दोनों खिलाड़ियों के लिए संदेश यह है कि आगे काफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और निस्संदेह उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।"

बोल्ट को दल से बाहर किए जाने के बाद तेज गेंदबाजी विभाग में टिम साउदी, मैट हेनरी (सिर्फ़ वनडे), लॉकी फग्र्युसन, ब्लेयर टिकनर और मिल्न होंगे। काइल जेमीसन और बेन सियर्स का पीठ की चोट के कारण चयन नहीं किया गया, जबकि जिमी नीशम अपनी शादी की तैयारी के लिए तीसरे वनडे से बाहर रहेंगे। 

हेनरी निकोल्स तीसरे वनडे में नीशम की जगह लेंगे। दौरे की शुरूआत 18 नवंबर को वेलिंगटन में टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच से होगी, जिसके बाद टीमें 20 और 22 नवंबर को दूसरे और तीसरे टी20 के लिए टौरंगा और नेपियर जाएंगी। वनडे सीरीज 25 नवंबर को ऑकलैंड में शुरू होगी, दूसरा मैच 27 नवंबर को हैमिल्टन में और आखिरी 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फग्र्युसन, डैरिल मिचेल, एडम मिल्न, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मैट हेनरी।

टी20 टीम : केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), लॉकी फग्र्युसन, डैरिल मिचेल, एडम मिल्न, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Martin Guptill , Trent Boult , Finn Allen , India , New Zealand , India Vs New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD