Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आजादी का अमृत महोत्सव, संविधान दिवस और स्वच्छ भारत पर जिला स्तरीय प्रोग्राम का आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन की ओर से किया गया आयोजन

DC Amritsar, Amritsar, Harpreet Singh Sudan, Deputy Commissioner Amritsar, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Nov 2022

Last updated on: Nov 14, 2022, 00:00 IST

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन की ओर से माल रोड स्थित सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव, संविधान दिवस और स्वच्छता का संदेश देते हुए एक ज़िला स्तरीय प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में इनकम टैक्स की चीफ कमिश्नर जहांज़ेब अख्तर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की, जबकि जिले के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन खास तौर पर मौजूद रहे।

मंच से संबोधन करते हुए मुख्य मेहमान जहांज़ेब अख्तर ने कहा कि हमें स्वच्छता के प्रति गंभीर होने की जरूरत है और गीला एवं सूखा कूड़ा अलग अलग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल देश को प्लास्टिक फ्री बनाने में अहम योगदान दे सकते हैं। जहांज़ेब अख्तर ने कहा कि स्वच्छता मुहिम को सफल बनाने के लिए हर देशवासी को आगे आना होगा।

जिले के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है और हर व्यक्ति को भारत का नागरिक होने पर गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के सही मायने समझने और स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बच्चे इस देश की बहुमूल्य धरोहर हैं।

इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एफ.पी.ओ. गुरमीत सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया था। गुरमीत सिंह ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की।वही डिप्टी डी.ई.ओ. बलराज सिंह ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित ऐसे प्रोग्राम देशभर में करवाए जा रहे हैं, जो कि एक प्रशंसनीय कार्य है। 

इसके साथ ही स्कूल की प्रिंसिपल मनदीप कौर, आदर्श शर्मा (लेक्चरर), मनदीप बल (लेक्चरर) और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से मनदीप कौर ने मंच से संबोधन किया। इस दौरान मंत्रालय की ओर से स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल को 6 कूड़ेदान भेंट किए गए।इसके अलावा विद्यार्थियों की ओर से मंच पर दी गई परफॉर्मेंस ने सबका मन मोह लिया। 

इस मौके पर मंत्रालय की ओर से करवाए गए अलग-अलग मुकाबलों में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।बहरहाल भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया यह प्रोग्राम आज़ादी, स्वच्छता और पर्यावरण की देखरेख का संदेश देता हुआ सभी में एक नई ऊर्जा का संचार कर गया।

 

Tags: DC Amritsar , Amritsar , Harpreet Singh Sudan , Deputy Commissioner Amritsar , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD