Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इंग्लैंड दूसरी बार बना टी20 का चैंपियन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ben Stokes, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, England Vs Pakistan, England Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 13 Nov 2022

Last updated on: Nov 13, 2022, 00:00 IST

आलराउंडर बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत के साथ टी20 विश्व कप खिताब के लिए इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बनाया। कोलकाता में 2016 के फाइनल में स्टोक्स का दिल टूट गया था जब कार्लोस ब्रैथवेट ने उन्हें अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के मारे थे, उस घटना के छह साल बाद स्टोक्स ने आखिरकार एक बड़े मैच में मिले अवसर पर उठकर और इंग्लैंड को दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिलाने के लिए खुद को तैयार किया था। 

इस जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही समय में दो विश्व कप ट्राफियां हासिल करने वाली इंग्लैंड दुनिया की पहली टीम बनी है। स्टोक्स ने घर पर 2019 वनडे विश्व कप फाइनल जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 138 रनों का पीछा करते हुए, इंग्लैंड ने शुरूआती ओवर में एलेक्स हेल्स (1) को खो दिया, क्योंकि शाहीन शाह आफरीदी ने हेल्स का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। 

उन्होंने और नसीम शाह ने कुछ स्विंग कराने की कोशिश की, लेकिन जोस बटलर ने फुलर गेंदों पर तीन चौके लगाए, जिससे इंग्लैंड का स्कोरबोर्ड तेजी से चलने लगा। फिल साल्ट एक एलबीडब्ल्यू से बच गए और हारिस रउफ को चौका लगाया, लेकिन गेंद को समझने में थोड़ा संघर्ष किया। 

दो गेंदों के बाद, रउफ ने सॉल्ट (10) को चलता किया। नसीम ने इसके बाद पांचवें ओवर में बटलर के सामने पांच वाइड दीं और दाएं हाथ के बल्लेबाज ने फाइन लेग पर छक्का लगाया। लेकिन छठे ओवर में, रउफ ने कप्तान बटलर (26) को रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर अपना दूसरा विकेट हासिल किया। 

स्टोक्स और हैरी ब्रुक ने चौथे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी के साथ इंग्लैंड को लक्ष्य के करीब लेने जाने की कोशिश की। दोनों ने बीच-बीच में बाउंड्री मारते हुए रन के अंतर को कम करने की कोशिश की। ब्रुक ने रउफ की गेंद पर मिड-आन पर फ्लिक किया, जबकि स्टोक्स ने शादाब की गेंद पर रिवर्स स्वीप किया। 

लेकिन ब्रुक (20) ने टाइमिंग के लिए बुरी तरह संघर्ष किया और 13वें ओवर में शादाब की गेंद पर लॉन्ग आफ पर आउट हो गए। अगले ओवर में, स्टोक्स रन आउट होने से बच गए, जब मिड-आन का सीधा हिट स्टंप्स से चूक गया। जब शाहीन घुटने की समस्या के कारण सिर्फ एक गेंद फेंक कर मैदान से बाहर हो गए, तो स्टोक्स ने कवर पर चौका मारकर इसका फायदा उठाया और पार्ट-टाइम स्पिनर इफ्तिखार अहमद की गेंद पर लॉन्ग आफ पर छक्का लगाया। 

मोईन अली ने 17वें ओवर की पहली दो गेंदों पर वसीम जूनियर पर लगाकर चौके लगाए। इसके बाद अली ने कीपर के सिर के ऊपर से चौका मारकर ओवर का अंत किया। हालांकि, मोईन (19) 19वें ओवर में वसीम जूनियर की शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हो गए।

लेकिन स्टोक्स ने डीप कवर के बाद फुल टॉस पर नियंत्रित ड्राइव के साथ 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। स्टोक्स ने विनिंग शॉट लगाकर इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 का चैंपियन बनाया। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही 1992 में पाकिस्तान से मेलबर्न में वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली 22 रन की हार का बदला भी चुका लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ben Stokes , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , England Vs Pakistan , England Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD