Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों सेमीफाइनल की होड़ में : रोहित शर्मा

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Ind Vs Eng, India, England, India Vs England, Dinesh Karthik, Rishabh Pant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 09 Nov 2022

Last updated on: Nov 09, 2022, 00:00 IST

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टी20 विश्व कप में अब तक एक भी प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाए हैं जिससे भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी सुपर12 मैच में ऋषभ पंत को आजमाया। हालांकि पंत भी बल्ले से उपयोगी योगदान देने में असफल रहे और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन रन ही बना सके, जिसके बाद कार्तिक की इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में वापसी को लेकर सवाल उठने लगे। 

सेमीफाइनल की पूर्वसंध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यह खुलासा नहीं किया कि इलेवन में कौन विकेटकीपर होगा लेकिन साथ ही कहा कि पंत और कार्तिक दोनों इस महत्वपूर्ण मुकाबले की होड़ में बने हुए हैं। रोहित ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कार्तिक और पंत के बीच, मैंने पहले भी आखिरी मैच से पूर्व कहा था कि ऋषभ एकमात्र ऐसा खिलाड़ी है जिसे अब तक इस दौरे पर एक भी मैच खेलने को नहीं मिल पाया है। 

हालांकि पंत ने पर्थ में दो अभ्यास मैच खेले थे लेकिन वे गैर आधिकारिक थे। उसके बाद से वह बिल्कुल भी नहीं खेल पाए।" कप्तान ने कहा, "पंत एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो कुछ मैच नहीं खेल पाए। हम उन्हें कुछ समय देना चाहते थे ताकि सेमीफाइनल और फाइनल में हमारे पास विकल्प रहे।" 

रोहित ने कहा, "यह अनुचित होगा कि जो खिलाड़ी कोई मैच नहीं खेला है, उसे हम लाकर मैच खेलने के लिए उतार दें। इसलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ पंत को उतारने के पीछे यही कारण था। लेकिन हमने शुरूआत से ही खिलाड़ियों से कहा था कि उन्हें हमेशा तैयार रहने की जरूरत है कि जब भी उन्हें मैच खेलने के लिए कहा जाए तो वे तैयार रहे।" 

एक वर्ग का कहना है कि पंत इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोईन अली और लेग स्पिनर आदिल राशिद के खिलाफ एडिलेड में उपयोगी साबित हो सकते हैं जहां स्केवयर बॉउंड्री थोड़ी छोटी हैं। यही कारण था कि पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका दिया गया। लेकिन कल क्या होगा मैं आपको इस वक्त नहीं बता सकता लेकिन यह तय है कि दोनों होड़ में बने हुए हैं।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Ind Vs Eng , India , England , India Vs England , Dinesh Karthik , Rishabh Pant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD