Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने ताजपुर रोड डम्प साइट पर विरासती अवशेष के बायोरेमेडिएशन प्लांट का उद्घाटन किया

नगर निगम लुधियाना की तरफ से फेज़-1 के अंतर्गत 27.17 करोड़ रुपए की लागत से पाँच लाख टन कूड़ा-कर्कट की होगी निकासी : डॉ. निज्जर

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurpreet Bassi Gogi, Madan Lal Bagga, Ashok Parashar Pappi, Hardeep Singh Mundian, Mayor Balkar Singh Sandhu, Dr. Shena Aggarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 08 Nov 2022

Last updated on: Nov 08, 2022, 00:00 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने मंगलवार को ताजपुर रोड डम्प साइट पर विरासती अवशेष के बायोरेमेडिएशन प्लांट के प्रोजैक्ट का उद्घाटन किया जो अगले 22 महीनों में अपने पहले पड़ाव के अंतर्गत पाँच लाख टन विरासती अवशेष की निकासी करेगा।

इस प्रोजैक्ट पर 27.17 करोड़ रुपए की लागत आयेगी और इसको लुधियाना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चलाया जा रहा है। लेंडफिल साइट का कुल क्षेत्रफल 51. 36 एकड़ है जोकि शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साइट पर कुल इकट्ठा हुआ विरासती कूड़ा लगभग 25 लाख मीट्रिक टन है।

इस मौके पर उनके साथ विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा, हरदीप सिंह मुंडीया, मेयर बलकार सिंह संधू, नगर निगम कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल, डीसी सुरभी मलिक, ’आप’ ज़िला प्रधान (शहरी) शरनपाल सिंह मकड़, ’आप’ ज़िला प्रधान (ग्रामीण) हरभुपिन्दर सिंह धरौर और अन्य भी उपस्थित थे।

इलाका निवासियों को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डम्प साइट पर इक्ट्ठा हुये विरासती अवशेष के निपटारे की प्रक्रिया दो पड़ावों में बायोरेमेडिएशन प्रक्रिया के द्वारा की जायेगी। उन्होंने कहा कि सागर मोटरज़ को पहले पड़ाव का काम सौंपा गया है जो ज़ीरो लेंडफिल तकनीक का प्रयोग करके अपने प्लांट में से रोज़ाना के 1440 टन कूड़ा-कर्कट को साफ़ करेगी। 

उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने अतिरिक्त मशीनरी तैनात करने और समय-सीमा से पहले काम मुकम्मल करने के लिए भी सहमति दी है।डॉ. निज्जर ने बताया कि बाकी रहते 19.62 लाख टन विरासती अवशेष के निपटारे के लिए पड़ाव-2 के लिए टैंडर पहले ही जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट से शहर निवासियों को कूड़ा डम्प वाली जगह से निकलने वाली बदबू से बड़ी राहत मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शहरों के लिए सब से बड़ी चुनौतियों में से एक है और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कूड़े और ठोस अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करके पंजाब को साफ़-सुथरा और हरा भरा बनाने के लिए सहृदय यत्न कर रही है।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurpreet Bassi Gogi , Madan Lal Bagga , Ashok Parashar Pappi , Hardeep Singh Mundian , Mayor Balkar Singh Sandhu , Dr. Shena Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD