Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मांकडिंग पर बोले रविचंद्रन अश्विन: मैं नॉन स्ट्राइकर छोर पर रन आउट होना नहीं चाहूंगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Ravichandran Ashwin, Mankading
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 05 Nov 2022

Last updated on: Nov 05, 2022, 00:00 IST

भारत के प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नॉन स्ट्राइकर छोर पर रन आउट मामलों के प्रबल समर्थक रहे हैं। 2019 आईपीएल में जोस बटलर के साथ उन्होंने ऐसा ही किया था और इस सन्दर्भ में वह पूरी तरह स्पष्ट रहे हैं। लेकिन दुनिया के अन्य क्रिकेटरों के साथ ऐसा नहीं रहा है जो इस तरह बल्लेबाज को रन आउट करने के खिलाफ हैं और इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हैं। 

कईयों का कहना है कि यदि उनकी टीम को दबाव की स्थिति में जीतने की जरूरत होती है तो भी वह नॉन स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को इस तरह रन आउट नहीं करेंगे। इस विषय के बारे में पूछे जाने पर अश्विन ने ईमानदारी के साथ कहा, "ईमानदारी से मैं इस तरह रन आउट होना नहीं चाहूंगा। 

मेरे इस तरह रन आउट को पसंद न करने के पीछे मेरा मतलब यह नहीं है कि मैं इस तरह रन आउट नहीं हो सकता। कोई भी आउट होना पसंद नहीं करता। मैं भी किसी तरह आउट होना पसंद नहीं करता। और मैं इसी तरह नॉन स्ट्राइकर छोर पर रन आउट होना पसंद नहीं करता।"

अश्विन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"यह आउट होने का एक तरीका है और यह वैध है। इसे लेकर काफी तर्क दिए जाते हैं। जब भी कोई इस तरह आउट होता है तो विरोधाभासी बयान वाले लोग सामने आते हैं।"अश्विन ने कहा, "हम यहां तक आसानी से नहीं पहुंचे हैं। 

हमने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ कुछ मुश्किल मुकाबले खेले हैं जो आखिर तक गए हैं। मुझे लगता है कि जो लोग मैच देखते हैं और अपनी विशेषज्ञ राय देते हैं, वे अब भी सीख रहे हैं क्योंकि मैच का फैसला मामूली अंतर से होता है। ''

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Ravichandran Ashwin , Mankading

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD