Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सही दिशा की ओर आगे बढ़ रही : कुलतार सिंह संधवां

कृषि विभिन्नता के लिए केंद्र सरकार अन्य फसलों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य यकीनी बनाए - विधान सभा स्पीकर

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Premier Agri and Food Technology Fair, CII Northern Region
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Nov 2022

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सही दिशा की ओर बढ़ रही है और यह किसानों को विभिन्न संकटों में से बाहर निकालने के लिए पूरी वचनबद्ध है।आज सी. आई. आई. के उत्तरी क्षेत्र के स्थानीय हैडक्वाटर में से प्रीमियर एग्री एंड फूड टेक्नोलोजी फेयर को संबोधित करते हुए स. संधवां ने कहा कि बदलते हालातों में ठोस और प्रभावी कृषि नीति की अनुपस्थिति के कारण पंजाब में कृषि का संकट बढ़ा है और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानी को संकट में से बहर निकालने के लिए लगातार यत्नशील है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश को अनाज के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य को धान और गेहूँ के फ़सली चक्र में से बाहर निकालने की अब बहुत ज़रूरत है जिसके लिए कृषि विभिन्नता अपनाये जाने की ज़रूरत है। इसको अमल में लाने के लिए केंद्र की तरफ से गेहूँ और धान के इलावा दूसरी फसलों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य यकीनी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कृषि संकट के हल के लिए नयी स्कीमों और नये प्रयास अपनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।

विधान सभा स्पीकर ने कहा कि ऐसे मेले कृषि और बागवानी में नये कदम और नयी तकनीकों के बारे जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसान मेलों को आयोजित करके किसानी को नयी तकनीकों का लगातार ज्ञान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह मेले ग्रामीण इलाकों में और भी अच्छे नतीजे निकाल सकते हैं।

इससे सरकार और अन्य उद्योगपतियों की किसानों तक पहुँच आसान होगी। स. संधवां ने कहा कि पंजाब के किसानों ने हमेशा देश में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान हमेशा से ही हर नयी तकनीक और हर नयी खोज को अपनाता आया है और कृषि विभिन्नता के लिए बागवानी बढ़िया विकल्प है।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Premier Agri and Food Technology Fair , CII Northern Region

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD