Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केन विलियम्सन का अर्धशतक, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, New Zealand, Ireland, Kane Williamson, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, New Zealand Vs Ireland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 04 Nov 2022

Last updated on: Nov 04, 2022, 00:00 IST

कप्तान केन विलियम्सन (61) के टूर्नामेंट के पहले अर्धशतक और लॉकी फग्र्युसन (22 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आयरलैंड को 35 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

न्यूजीलैंड इस जीत और सात अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है। न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है। एडिलेड ओवल में सुपर 12 के ग्रुप 1 मैच में आयरलैंड के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी। 

विलियम्सन को उनके अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। विलियमसन ने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। विलियम्सन ने 35 गेंदों पर 61 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। फिन एलेन ने 32 और डेवोन कॉन्वे ने 28 रन का योगदान दिया। 

डैरिल मिचेल ने 21 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाये। आयरलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल ने यहां एक शानदार कारनामा कर दिखाया। गेंदबाज ने अपने चौथे और पारी के 19वें ओवर में टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक अपने नाम की। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर विलियमसन (61), तीसरी गेंद पर जिमी नीशम (0) और चौथी गेंद पर मिचेल सेंटनर (0) का विकेट झटका। 

उनकी हैट्रिक के बावजूद न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर बनाया जो अंत में आयरलैंड पर भारी पड़ा। आयरलैंड की पारी में सलामी बल्लेबाज पॉल स्टलिर्ंग ने 37 और कप्तान एंडी बालबिर्नी ने 25 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाये। जॉर्ज डॉकरेल ने 15 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया। 

न्यूजीलैंड की तरफ से फग्र्युसन के तीन विकेट के अलावा टिम साउदी, मिचेल सेंटनर और ईश सोढी ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए विलियमसन ने मैच के बाद कहा, "पिच शुरूआत में धीमी थी लेकिन हमें अच्छी शुरूआत मिली। बल्लेबाजी के दौरान मेरी यही कोशिश थी कि साझेदारी बनाऊं। 

गेंदबाजी में भी स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर यह एक टीम एफर्ट रहा।"विलियमसन ने कहा, "यह एक टीम के तौर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन था, आज हमने हर विभाग में अच्छा किया। पहले सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में अच्छी शुरूआत दी जिस वजह से हमारे पास बाद में पारी को आगे ले जाने का भरपूर समय था। 

बल्लेबाजी के दौरान मैं यही कोशिश कर रहा था कि अधिक से अधिक देर क्रीज पर बिताऊं और साझेदारी बनाने का प्रयास करूं। स्पिनर्स ने पहले कुछ ओवर अच्छे नहीं जाने के बाद मैच को वापस हमारे पलड़े में झुका दिया।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , New Zealand , Ireland , Kane Williamson , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , New Zealand Vs Ireland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD