Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रिश्वत मांगने वालों के नाम सार्वजनिक करो, कार्रवाई करना हमारी जि़म्मेदारी - मुख्यमंत्री द्वारा लोगों से अपील

मुख्यमंत्री द्वारा समराला के तहसील दफ़्तर और सुविधा केंद्र का औचक दौरा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Samrala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समराला , 03 Nov 2022

Last updated on: Nov 03, 2022, 00:00 IST

राज्य को भ्रष्टचार से मुकम्मल तौर पर मुक्त करने के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब निवासियों को काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने वालों के नाम प्रसारित करने की अपील करते हुये कहा कि ऐसे भ्रष्ट तत्वों के के खि़लाफ़ सरकार सख़्त से सख़्त कार्यवाही करेगी।  

आज यहाँ तहसील दफ़्तर और सुविधा केंद्र का औचक दौरा करने के मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और यदि काम करवाने के बदले रिश्वत लेने की शिकायत सामने आती है तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने रिश्वत मांगने वालों की शिकायत करने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन भी स्थापित की है और अब तक इस पर हासिल हुई शिकायतों के आधार पर भ्रष्टाचारियों के खि़लाफ़ कार्यवाही की भी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने लोगों को मुखातिब होते हुये कहा, ‘‘मैं आपसे अपील करता हूं कि यदि कोई भी आपके पास से रिश्वत मांगता है तो तुरंत हमें बताओ। 

ऐसे रिश्वतखोरों के खि़लाफ़ कार्यवाही करना हमारी जि़म्मेदारी है। आपके सहयोग के साथ ही शासन को भ्रष्टाचार से मुकम्मल तौर पर मुक्त करना यकीनी बनाया जायेगा।’’विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जि़क्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी विभागों की स्थिति में सुधार लाने के लिए बड़े स्तर पर यत्न कर रही है जिससे लोगों को प्रशासनिक सेवाएं हासिल करने में किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि 70 सालों की उलझी हुई व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है जिस कारण कुछ समय बाद बड़े सुधार देखने को मिलेंगे।ग़ैर-कानूनी कॉलोनियों के बारे पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी परिवार को बेघर नहीं करेंगे और सरकार इन कॉलोनाईजऱों के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की गलतियाँ और मनमानियों का प्रभाव इन लोगों पर नहीं पडऩे देंगे।  

धान की चल रही खरीद पर संतोष ज़ाहिर करते हुये भगवंत मान ने कहा कि फ़सल की खरीद के लिए किये गए योग्य प्रबंधों के कारण इस बार किसानों को किसी किस्म की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और पहली बार हुआ कि कुछ घंटों के अंदर ही किसानों के खातों में अदायगी हो रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों से धान का एक दाना भी पंजाब में आने नहीं दिया जिस कारण खरीद प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल रही है। यहाँ तक कि एक्ट में अपेक्षित व्यवस्था करके धान की ढुलाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों को भी बरतने की इजाज़त दी गई है।  

पराली जलाने से होते प्रदूषण के लिए पंजाब को जि़म्मेदार ठहराने पर सख़्त शब्दों में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने का मुद्दा अकेले पंजाब का नहीं बल्कि उत्तरी भारत का मसला है परन्तु केंद्र सरकार पंजाब के मेहनतकश किसानों को कसूरवार ठहरा कर घटिया स्तर की राजनीति कर रही है। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पराली जलाने का हल निकालने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे थे परन्तु इन प्रस्तावों पर बिना कोई विचार किये रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ए. सी. कमरों में बैठे हुए लोगों को ज़मीनी हकीकतों को नहीं समझते जिस कारण यह मसला हल करने के लिए सहृदय यत्न नहीं किये जा रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हवा के गुणवत्ता सूचक अंक में अधिक प्रदूषण वाले शहरों में हरियाणा के फरीदाबाद और चरखी दादरी का नाम भी आता है परन्तु कसूरवार सिर्फ़ पंजाब को ठहराया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से माँग की कि सांझे मसले को सांझी जि़म्मेदारी के साथ ही सुलझाया जा सकता है, किसी एक राज्य को जि़म्मेदार बता कर मसले का हल नहीं होना।   

इस दौरान भगवंत मान ने तहसील दफ़्तर और सुविधा सैंटर का दौरा करके मुलाजिमों और उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही प्रशासनिक सेवाओं के बारे जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि ज़मीन की तक्सीम आदि के बारे निष्पक्ष ढंग से फ़ैसला लिया जाये जिससे सभी पक्षों के लिए इंसाफ यकीनी बनाया जा सके।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Samrala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD