Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

दिनेश कार्तिक की फिटनेस देखने के बाद फैसला करेंगे : राहुल द्रविड़

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rahul Dravid, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Dinesh Karthik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 01 Nov 2022

Last updated on: Nov 01, 2022, 00:00 IST

भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की कल फिटनेस देखने के बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में खेलाने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। भारत की रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट की हार में कार्तिक को पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। 

दक्षिण अफ्रीका की शेष पारी में रिषभ पंत ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे कार्तिक के बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया था। द्रविड़ ने कहा, "दुर्भाग्य से कार्तिक ने एक बाउंसर को पकड़ने के लिए हवा में छलांग लगाई लेकिन वह फिर नीचे जमीन पर गलत ढंग से गिरे जिससे उनकी पीठ में कुछ परेशानी पैदा हो गयी है। 

कुछ इलाज के बाद वह आज बेहतर ढंग से कीपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह ट्रेनिंग पर आये हैं और हम उनका आकलन कर रहे हैं।"मुख्य कोच ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आज अच्छे अभ्यास सत्र के बाद हम कल देखेंगे कि उनकी फिटनेस कैसी रहती है। उनकी कल फिटनेस देखने के बाद ही अंतिम फैसला किया जाएगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rahul Dravid , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Dinesh Karthik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD