Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, South Africa Vs India, David Miller, Aiden Markram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पर्थ , 30 Oct 2022

Last updated on: Oct 30, 2022, 00:00 IST

डेविड मिलर (59 नाबाद) और एडेन मार्करम (52) के शानदार अर्धशतकों की वजह से यहां पर्थ स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही प्रोटियाज की टीम ग्रुप 2 की तालिका में 5 अंकों के साथ शीर्ष पर आ गई। 

भारत के नौ विकेट पर 133 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 137 रन बनाकर सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए, क्योंकि अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक (1) और रिले रोसौवे (0) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद शमी ने कप्तान तेम्बा बावुमा (10) को कैच आउट कराया, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 24 रन बनाए। 

इस बीच, एडेन मार्करम और डेविड मिलर ने टीम को संकट से निकाले का काम किया। दोनों ने मिलकर 11 ओवर के बाद टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग की वजह से दोनों ही बल्लेबाज को जीवनदान मिले। इसके साथ ही मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

लेकिन 16वें ओवर में पांड्या की गेंद पर मार्करम (छह चौके और एक छक्के की मदद से 41 गेंदों में 52 रन) कैच आउट हो गए। साथ ही उनके और मिलर के बीच 60 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी भी समाप्त हो गई। छठे नंबर पर आए ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलर का साथ दिया। 

इस बीच, 18वें ओवर में मिलर अश्विन की गेंदों पर लगातार दो छक्के मारकर लक्ष्य के करीब पहुंच गए। लेकिन अश्विन ने स्टब्स (6) को एलबीडब्ल्यू कर दिया। 19वां ओवर डालने आए शमी को मिलर ने चौका मारकर 40 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अब 6 गेंदों में 6 रनों की जरूरत थी। 

20वां ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर की गेंद पर मिलर ने विनिंग शॉट लगाकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। भारत के 133 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 137 रन बनाकर सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया। मिलर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 गेंदों में 59 और पार्नेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले, उछाल भरी पिच पर टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 33 रन बनाए। इस दौरान, संघर्ष कर रही सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा (15) और केएल राहुल (9) एनगिडी के एक ही ओवर में चलते बने। इसके बाद, एनगिडी ने विराट कोहली (12) को रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तीसरा झटका दिया। 

अगले ओवर में दीपक हुड्डा भी बिना खाता खोले ही नोर्टजे की गेंद पर आउट हो गए, जिससे भारत ने 42 रनों पर ही चार विकेट खो दिए। दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव संभलकर खेलते नजर आए। लेकिन 9वें ओवर में एनगिडी ने हार्दिक पांड्या (2) को कैच आउट कर 49 रनों पर भारत की आधी टीम को पवेलिन भेज दिया। 

सातवें नंबर पर आए दिनेश कार्तिक ने सूर्यकुमार के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच, एनगिडी की गेंद पर पहले छक्का-चौका मारकर सूर्यकुमार ने 30 गेंदों में टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक लगाया, जिससे भारत 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 101 रन बनाए। लेकिन 16वें ओवर में पार्नेल की गेंद पर कार्तिक (6) कैच आउट हो गए, जिससे उनके और सूर्यकुमार के बीच 40 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। 

18वें ओवर तक सूर्यकुमार और आर अश्विन ने भारत को छह विकेट के नुकसान पर 124 रन पर पहुंचा दिया। 19वां ओवर फेंकने आए पार्नेल ने अश्विन (7) और सूर्यकुमार (छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 68 रन) को आउट कर अपने तीन विकेट पूरे किए। 

आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी (0) रन आउट हो गए, जिससे भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 133 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार (4) और अर्शदीप सिंह (2) नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने चार विकेट चटकाए। वहीं, वेन पार्नेल ने तीन विकेट झटके, जबकि एनरिक नॉर्टजे ने एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही प्रोटियाज की टीम ग्रुप 2 की तालिका में 5 अंकों के साथ शीर्ष पर आ गई। वहीं, चार अंकों के साथ भारत तालिका में दूसरे स्थान पर विराजमान है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , South Africa Vs India , David Miller , Aiden Markram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD